आज का दिन इन राशियों के लिए है शुभ, मान-सम्मान में होगा इजाफा
आज का दिन इन राशियों के लिए है शुभ, मान-सम्मान में होगा इजाफा
Share:

आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। वहीं हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।इसके अलावा इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रह सकते है। वहीं आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इसके साथ ही आज का पंचांग फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मघा नक्षत्र है। इसके साथ ही चंद्रमा आज सिंह राशि में स्थित है। पढ़िए , चंद्र राशि पर आधारित 28 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।जानिये किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

मेष राशि 
आज का दिन आपके काम के लिए काफी ज्यादा अच्छा रहने वाला है। वहीं आपकी मेहनत आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगी और आपके काम में आपको सफलता मिलेगी। वहीं प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने प्रिय को अपने दिल की बात खुलकर बताएंगे जिससे वह काफी खुश होंगे और वह भी आपके प्रति प्रेम को जाहिर करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए ऐसे दिनमान थोड़ा कमजोर रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य से सफलता मिलेगी।

वृष राशि 
आज के दिन पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों का सुख और सहयोग आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में भी नतीजे अच्छे मिलेंगे। वहीं केवल आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि आज आप बीमार पड़ सकते हैं और इसलिए आपको अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान देना होगा। इनकम में वृद्धि होने से मन हर्षित होगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे और आपका मन खुश होगा।

मिथुन राशि 
आज का दिन किसी सुखद और आनंद आनंद दायक यात्रा की ओर इशारा कर रहा है। इस यात्रा से आपके अच्छे संपर्क बनेंगे। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होने से आप खुश रहेंगे। आज आपको आपके ऑफिस से कोई वाहन मिल सकता है जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी।

कर्क राशि 
आज के दिन आप का पूरा ध्यान अपने परिवार पर रहेगा। धन कैसे बचे, यह सोचने पर आप समय लगाएंगे और इसका आपको लाभ मिलेगा। परिवार के लोग आपके साथ खड़े होंगे। आपके दांपत्य जीवन में तनाव की स्थितियां रहेंगी लेकिन आपको थोड़ा संयम रखना होगा। दांपत्य जीवन के साथ अब यदि आपके कैरियर की बात करें तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई समस्या हो सकती है और जो लोग किसी प्रकार के बिजनेस में शामिल हैं, उन्हें आज थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

सिंह राशि 
मानसिक रूप से आप काफी मजबूत दिखेंगे। हर काम को बेहतर तरीके से करेंगे। दांपत्य जीवन में आज खुशियों भरा समय रहेगा। पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है।वहीं  काम के सिलसिले में आज आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं और आपका मन अपने काम में कम लगेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्याएं आ सकती हैं, उनका उनके प्रिय से झगड़ा हो सकता है। धन के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा और आपकी इनकम में वृद्धि होने की पूरी संभावना होगी।

कन्या राशि 
आज के दिन अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। स्वास्थ्य तथा अन्य गतिविधियों पर आपके खर्चे बढ़ेंगे जिसका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अनुकूल है। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज समस्याएं हो सकती हैं। किसी बात को लेकर गलतफहमी आप दोनों के बीच अपनी जगह बना सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है।

तुला राशि 
आज का दिन काम के सिलसिले में काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत का आपको अच्छा फल मिलेगा और आपके बॉस भी आपसे खुश नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव बना रह सकता है। दांपत्य जीवन की बात की जाए तो आज आपको सुखद नतीजे मिल सकते है और आपके जीवन साथी से आपके संबंध बढ़िया बनेंगे। एक दूसरे को समझने में आसानी होगी जिससे दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में प्यार और अपनापन बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपके प्रयास काफी सफलता अर्जित करेंगे। आपका पूरा ध्यान अपने काम पर होगा जिससे आपके कामकाज में सुधार होगा और आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। पारिवारिक जीवन भी आज काफी सुखद रहेगा और परिवार वालों से आपको प्रेम और स्नेह की प्राप्ति होगी। आज का दिन यात्राओं के लिए अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज बहुत अच्छे समय की अनुभूति होगी। उनका उनके जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा। आपके व्यापार में लाभ होगा। जो लोग प्रेम जीवन में है उन्हें आज अपने रिश्ते की सच्चाई से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

धनु राशि 
आज का दिन सावधानीपूर्वक रहने के लिए है, थोड़ा ध्यान रखें। अचानक से भाग्य की वृद्धि होगी और कुछ बढ़िया काम बन जाएंगे जिससे आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है लेकिन आपका व्यवहार खराब हो सकता है जिसका असर आपके रिश्तो पर विपरीत रूप में पड़ेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा और आपको अपनी बात समझाने में मुश्किल आ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान काफी अच्छा रहने वाला है और आपका प्रिय आप से पूरी तरह से अपना प्रेम जताएगा और आपको अपने जीवन में एक दूसरे की  बात मानने पर जोर देगा। 

मकर राशि 
आज आप व्यावहारिक रूप से थोड़े कमजोर रहेंगे। आपके मन में क्रोध की अधिकता रहेगी जिससे दांपत्य जीवन में भी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ससुराल के लोगों से किसी बात को लेकर दिक्कतें पेश आ सकती हैं। आज आपके खर्चे काफी अधिक रहेंगे जिसके लिए आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा और आपके पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो उसमें भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

कुंभ राशि 
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको धन लाभ होगा और आपकी इनकम में वृद्धि होगी। वहीं काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान काफी अच्छा रहेगा और आपका प्रिय आपके साथ कहीं समय बिताने की मांग करेगा। प्रेम जीवन के साथ यदि आपके काम की बात की जाए तो आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है और आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने से आपको परेशानियां हो सकती हैं। कुछ खर्चे बने रहेंगे।

मीन राशि
आज का दिन दांपत्य जीवन के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा क्योंकि किसी खास बात को लेकर आप दोनों में विचार-विमर्श होगा और आपके विचार नहीं मिल पाएंगे । प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपके प्रयास सफल होंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। कुछ लोगों को आज अच्छा खासा धन प्राप्त हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज के दिन किसी को कर्जा ना दें नहीं तो वह पैसा वापस मिलने की संभावना नहीं होगी।

चाणक्य के अनुसार इन 5 बातों को याद रखने वाले होते हैं सफल

'महेश्वर' नाम जपने से चलेगा कारोबार

इन मंत्रो में होती है देवी-देवताओं की शक्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -