होमसाइंस प्राचार्य कामिनी जैन की सीएम से हुई शिकायत, गंभीर आरोप लगाए
होमसाइंस प्राचार्य कामिनी जैन की सीएम से हुई शिकायत, गंभीर आरोप लगाए
Share:

नर्मदापुरम से गजेंद्र राजपूत की रिपोर्ट 

नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय के अग्रणी होम साइंस कालेज की प्राचार्य श्रीमती कामिनी जैन द्वारा कॉलेज में किये जा रहे भ्रष्टाचार, अनियमितताओं एवं अन्य गतिविधियों को लेकर नागरिक प्रथम मानवाधिकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश दुबे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम लिखित शिकायत की है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय में वर्षों से चल रहे भारी भ्रष्टाचार एवं अनियमिताओं की कई शिकायतें होने के बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। शिकायतकर्ता मुकेश दुबे ने सीएम से की शिकायत में उल्लेख किया है कि प्राचार्य कामिनी जैन द्वारा कालेज में अंधाधुंध स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। प्राचार्य श्रीमती कमिनी जैन के विरुद्ध वरिष्ठ कार्यालयों में गंभीर आरोपों के साक्ष्य के साथ शिकायत कई बार जनप्रतिनिधि संगठनों द्वारा की गई, परंतु लेकिन विभागीय स्तर पर न तो आज तक जांच बैठाई गई और न ही कोई कार्यवाही की गई। जबकि वरिष्ठ कार्यालय के जिम्मेदारों को इनके पूरे काले-कारनामों की जानकारी है। श्री दुबे ने बताया कि प्राचार्य कामिनी जैन के द्वारा सालों से किये जा रहे भ्रष्टाचार में मुख्य सहयोगी के रूप में प्रोफेसर अरुण सिरकवार की विशेष भूमिका रहती है। श्रीमती कामनी जैन इसी शहर की होकर इसी कॉलेज में 10 से 12 वर्षों से प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं। जबकि शासन के नियमानुसार 3 वर्ष से ज्यादा पदस्थपना नहीं रहती है। तो ये नियम इन पर लागू क्यों नहीं हो। कालेज में लगातार आर्थिक भ्रष्टाचार के चलते मामला गंभीर हैं और सूक्ष्मता से इनकी संपत्तियों की जांच की जाये तो स्पष्ट हो जायेगा कि इनके द्वारा विभाग में कितना भ्रष्टाचार किया गया है। लेकिन आज दिनांक तक न तो इनकी जांच हुई और न ही इनका स्थानांतरण किया गया है जो विभागीय सांठगांठ की ओर खुलेतौर पर इशारा कर रहा है। पं मुकेश दुबे ने बताया कि होम साइंस प्राचार्य श्रीमती कामिनी जैन स्पष्ट रूप से भोपाल स्तर के वरिष्ठ अधिकारी श्री शुक्ला एवं श्री रघुवंशी का नाम लेकर विभाग के छोटे कर्मचारियों को भी डराती है। पूरे शहर में श्रीमती कामिनी जैन के द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार चर्चा का विषय बना है। 


कालेज की छात्राएं भी पीडि़त

इनके द्वारा किये जा रहे किये जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर आदिवासी हरिजन एवं मतदाता संगठन मध्यप्रदेश के प्रांतीय सचिव के द्वारा महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जांच के लिये पत्र के माध्यम से प्रेषित किया गया था क्योंकि उस कालेज में जो भी समाज की बच्चियां पढ़ रहीं वह भी पीडि़त है। परंतु वरिष्ठ कार्यालय ने यह जांच भी दबा दी गई, जिसमें स माज में भारी आक्रोश है, ऐसा न हो कि यह असर आगामी चुनाव पर पड़े, जबकि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार खत्म करने का बीड़ा उठाये हुए हैं।

रिश्तेदारों के साथ ठेकेदारी का आरोप

-श्रीमती कामिनी जैन द्वारा अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर ठेकेदारी, उपकरण सप्लाई का काम किया जा रहा है। केन्टीन का काम भी चहेतों को दिया गया है, जो मीडिया की सुर्खियों में रहा है।

पिपरिया में भी प्रताडि़त हुए कर्मचारी

श्रीमती जैन के द्वारा पिपरिया में भी अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को प्रताडि़त किया, जिसमें एक ने नौकरी छोड़ दी, एक ने आत्महत्या कर ली। इनका रवैया होम साइंस कालेज में भी ऐसा ही बना है। जहां जनभागीदारी समिति के कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारी भी प्रताडि़त हैं। श्रीमती जैन द्वारा कर्मचारियों को धमकी दी जाती है कि मेरी उपर तक पकड़ा है, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इसको लेकर दिनांक 26 जून 2022 को इनकी शिकायत आयुक्त से की गई थी, जिसमें भ्रष्टाचार सिद्ध हो गया है, लेकिन कार्यवाही नहीं हो रहा है।  शिकायतकर्ता पं मुकेश दुबे ने मांग की है कि प्रदेश के मामा शिवराज सिंह चौहान अपनी भांजियों के भविष्य को लेकर चिंतिंत है, तो श्रीमती कामनी जैन और उनके भ्रष्टाचार में संलिप्त सभी को हटाकर जांच कराई जाये एवं कार्यवाही की जाये।


होम साइंस कालेज में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की है। प्राचार्य कामिनी जैन द्वारा किये गये भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाना चाहिए। - पं. मुकेश दुबे, उपाध्यक्ष नागरिक प्रथम मानवाधिकार संघ

कामिनी जैन का कहना है की 

शिकायत के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं हैं। कालेज में पारदर्शिता से कार्य किया जा रहा है। शासन की योजनाओं के बजट का नियमानुसार क्रियान्वयन हो रहा है। शिकायत निराधार एवं बेबुनियाद है।

लखीमपुर में दुखद हादसा, मिट्टी लेने गईं पांच लड़कियां मिट्टी में दबी, 2 की मौत

किसान मित्र योजना का प्रारंभ कब हुआ था?

उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -