घर में पा सकते हैं आकर्षक-काली-घनी आईब्रो, अपनाये ये घरेलू नुस्खे
घर में पा सकते हैं आकर्षक-काली-घनी आईब्रो, अपनाये ये घरेलू नुस्खे
Share:

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में काली-घनी आईब्रो (Eyebrow) का सबसे अहम किरदार होता है इस वजह से आज के समय में लोग अपनी आईब्रो को आकर्षक और घना बनाने के लिए काफी कोशिश करते हैं। खैर बहुत कम लोग इसमें सफल हो पाते हैं लेकिन आज हम कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिससे आप घर में ही अपनी आइब्रो को आकर्षक बना सकते हैं। आइए बताते हैं।

जैतून का तेल- इस तेल को नियमित रूप से आईब्रो पर लगाने से बालों की बढ़त अच्छी हो जाती है। जी हाँ क्योकि जैतून का तेल (Olive Oil) विटामिन ई से भरपूर होता है। आप चाहे तो इस तेल में शहद की कुछ बूंदें मिलाकर आईब्रो पर हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं। करीब आधे घंटे तक ऐसे ही लगाए रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

दूध- दूध भी आईब्रो के बालों को पोषण देने में बहुत फायदेमंद होता है। आप दूध में रुई को भिगोकर आईब्रो पर लगाएं और फिर इसे सूखने दें। वहीं इसके कुछ देर बाद गुनगुने पानी से आईब्रो धो लें।

नारियल के तेल - रात को सोते समय हल्के हाथों से नारियल के तेल (Coconut Oil) की मसाज करने से आईब्रो के बाल चमकदार हो जाएंगे। जी दरअसल नारियल का तेल एक नैचुरल मॉइश्चराइजर (Moisturizer) होता है।


अरंडी के तेल (Castor Oil)- इसको रुई के फाहे से आईब्रो पर लगा कर सोने से आईब्रो काली व घनी हो जाती हैं। इसे रातभर आईब्रो पर लगा रहने दें और सुबह क्लींजर से साफ कर लें।


रोजमैरी के तेल (Rosemary Oil) - इस तेल की कुछ बूंदें, जोजोबा तेल (Jojoba Oil) और जैतून के तेल का मिश्रण बनाकर आईब्रो पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। वहीं रातभर ऐसे ही लगाकर रखें और सुबह चेहरा धो लें।

विटामिन ई के तेल (Vitamin E Oil)- इस तेल के लिए आपको विटामिन ई के कैप्सूल मार्केट से खरीदने होंगे। वहीं विटामिन ई के कैप्सूल को एक सिरे से काट लें और फिर इससे निकलने वाले तेल को आईब्रो पर लगाएं।

चाहती हैं मुलायम दिखे आपके हाथ तो अपनाए यह नुस्खे

नाखून से नहीं जा रहे हेयर कलर या मेहंदी के दाग तो हटाने के लिए अपनाए ये घरेलू नुस्खे

बनने जा रहीं हैं दुल्हन तो आपके लिए काम आएँगे ये 4 टिप्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -