नवंबर में गृहमंत्री राजनाथ सिंह जाऐंगे रूस
नवंबर में गृहमंत्री राजनाथ सिंह जाऐंगे रूस
Share:

नईदिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रूस की इस माह के अंतिम दिनों में रूस की यात्रा पर जाऐंगे। यहां उनका तीन दिवसीय कार्यक्रम है। वे रूस के आंतरिक मामलों के मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्तसेव व अन्य नेताओं से चर्चा करेंगे। उनकी यात्रा 27 नवंबर से प्रारंभ होगी। वे 29 नवंबर तक रूस की यात्रा पर रहेंगे। वे द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व पारस्परिक हित के अंतर्राष्ट्रीय मामले पर चर्चा होगी।

इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के रूसी संघ के आंतरिक मंत्रालय के साथ आतंकवाद, संगठित अपराध का सामना करने में सहयोग को लेकर वे रूस के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि, भारत रूस से युद्धपोत, आयुध और हथियार खरीदता रहा है। रूस भारत के मित्र राष्ट्रों में से एक है, हालांकि एनडीए सरकार के कार्यकाल के प्रारंभिक वर्षों में रूसी सेना ने पाकिस्तान की सेना के साथ संयुक्त अभ्यास किया था, इसे लेकर भारत में राजनीति गर्मा गई थी।

इस पर भारत ने रूस के सामने अपनी आपत्ती जताई थी। रूस में भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह की यात्रा को लेकर जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया कि गृह मंत्री मादक पदार्थ और आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में सहयोग के लिए संयुक्त कार्ययोजना पर भी हस्ताक्षर करेंगे।

भाजपा के भीष्म : लालकृष्ण आडवाणी

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने किया, यूपी में भाजपा का प्रचार

केंद्रीय मंत्री ने की अक्षय की ऐसी तारीफ

गृहमंत्री से मिल अक्षय हुए गदगद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -