होली पर घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा
होली पर घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा
Share:

होली पूरे देश में हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला खास त्योहार है। यह हिंदू कैलेंडर के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। वही आज हम आपको पांच ऐसी अद्भुत चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें होली के दिन घर लाने से आपकी धन संबंधी तमाम दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

* धातु का कछुआ:- 
वास्तु शास्त्र में कछुए को शुभता का प्रतीक माना जाता है। होली के शुभ मौके पर आप पंच धातु से बना कछुआ घर लेकर आ सकते हैं। इस कछुए की पीठ पर श्रीयंत्र एवं कुबेर यंत्र होना चाहिए। जिस घर में धातु का कछुआ उत्तर दिशा में भीतर की ओर मुख करके रखा जाता है, वहां कभी धन की कमी नहीं होती है। कछुए को किसी पानी वाले बर्तन में स्थापित करना चाहिए।

* पिरामिड:- 
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पिरामिड में धन को आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता होती है। जिस घर या ऑफिस में पिरामिड होता है, वहां अपार धन की प्राप्ति के मार्ग स्वत: ही खुल जाते हैं। इसका सटीक उदाहरण हमारे पुराने मंदिर हैं, जो द्रविड़ शैली में बने हुए हैं। इनका बाहरी स्वरूप पिरामिड के आकार का है तथा ऐसे कई मंदिर विश्व के सबसे धनी मंदिरों में शुमार हैं।

* आम या अशोक के पत्ते का वंदनवार:- 
होली पर अपने घर के मुख्य द्वार के लिए एक वंदनवार अवश्य लेकर आएं। घर के मुख्य द्वार के लिए आप आम या अशोक के पत्ते का वंदनवार लेकर आ सकते हैं। इस वंदनवार को होलिका दहन के दिन सुबह के समय लगाएं तो बेहतर होगा। कहते हैं कि मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का वंदनवार घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकता है।

* बांस का पौधा:- 
होली के दिन यदि आप अपने ड्रॉइंग रूम या हॉल के लिए बांस का पौधा लेकर आएं तो बड़ा ही शुभ होगा। मगर ध्यान रखें कि इसमें सात या ग्यारह स्टिक ही हों। बांस के पौधे को बहुत ही भाग्यवर्धक माना जाता है। जिस घर में यह पौधा रहता है, वहां हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती है। दीर्घायु के लिए भी घर में बांस का पौधा रखा जाता है।

* वास्तु देव की तस्वीर:- 
अगर आपके घर में वास्तु दोष से जुड़ी दिक्कतें आ रही है तो घर में वास्तु देवता का चित्र या तस्वीर अवश्य लगाएं। इनकी तस्वीर को आप घर के किसी भी हिस्से में लगा सकते हैं। घर में वास्तु देवता की उपस्थिति से स्वत: ही सारे वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।

आज जरूर पढ़ें सूर्य देव की ये आरती

होलिका दहन के दौरान डाले ये चीजें, ख़त्म होगी सारी परेशानियां

होलिका दहन के दौरान रखे इन जरुरी बातों का ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -