इस बार ध्रुव योग में मनाया जाएगा रंगों का त्यौहार, जानिए कब होगा होलिका दहन?
इस बार ध्रुव योग में मनाया जाएगा रंगों का त्यौहार, जानिए कब होगा होलिका दहन?
Share:

भारतदेश धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है, कई तरह के त्योहारों से देश हमेशा सजा रहता है। वही बात यदि होली की करें तो होली रंगों का पर्व है। होली के त्यौहार को उल्लास का त्यौहार भी कहा जाता है। होली का त्यौहार देश भर में मनाया जाता है। इस दिन एक दूसरे को अबीर तथा गुलाल लगाते हैं, गले मिलकर शुभकामनाएं तथा तोहफे देते हैं। होली का त्यौहार प्रेम तथा सौहार्द के साथ मनाने की मान्यता है। मथुरा में होली का त्यौहार खास तौर पर मनाया जाता है। यहां पर देश विदेश से लोग होली के त्यौहार को देखने आते हैं। 

होलाष्टक 21 मार्च से आरम्भ:
होलाष्टक 21 मार्च से शुरू होगा तथा 28 मार्च को होलिका दहन पर इसका समापन होगा। प्रथा है कि होलाष्टक में आठ दिनों तक शादी समारोह जैसे मांगलिक तथा शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

कब होगा होलिका दहन?
पंचांग के मुताबिक, होलिका दहन 28 मार्च रविवार के दिन पूर्णिमा की तिथि में किया जाएगा। इस साल होलिका दहन का मुहूर्त 18 बजकर 37 मिनट से 20 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

होली कब है?
पंचांग के मुताबिक, इस साल होली का त्यौहार 29 मार्च 2021 सोमवार को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाएगा। होली के त्यौहार पर ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग के मुताबिक, इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेगा।

14 मार्च से शुरू हो रहा है खरमास, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

आज इन राशिवालों पर होगी भोलेनाथ की कृपा, बनेंगे बिगड़े काम

महाशिवरात्रि के दिन इस तरह करें पूजा जल्दी खुश होंगे महादेव, लेकिन भूलकर भी न करें ये गलतियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -