हॉकी टेस्ट सीरीज : भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकबला
हॉकी टेस्ट सीरीज : भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकबला
Share:

आगामी साल शुरू होने वाले ओलंपिक मुकाबले के लिए भारतीय हॉकी टीम तैयारी के लिए टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो से 11 अक्टूबर तक आकलैंड, नेलसन और क्राइस्टचर्च में 6 मैचों की अभ्यास सिरीजी खेलेगी। भारतीय हॉकी के बयान के अनुसार, ‘भारत न्यूजीलैंड ए टीम के खिलाफ पहले 2 मैच खेलेगा जबकि आखिरी 4 मैच न्यूजीलैंड सीनियर पुरूष टीम के खिलाफ खेले जायेंगे।’

भारतीय हॉकी के ये दौरा दिसंबर महीने में रायपुर में होने वाले एफआईएच विश्व हॉकी लीग फाइनल की तैयारी को ध्यान में रखते हुए बहुत मत्वपूर्ण है। 

वही, न्यूजीलैंड भी आने वाले साल में होने वाले ओशियाना कप की तैयारी में जोरशोर से लगा हुआ है. और इसके द्वारा वह रियो ओलंपिक 2016 में पहुंच सकेगा। भारतीय हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने इस दौरे के संबंध में कहा की ,‘यह श्रृंखला आगामी महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों को ध्यान में रखकर तय की गई है। इससे हमें विरोधी टीमों की बदलती शैली को समझने में मदद मिलेगी।’ 

न्यूजीलैंड हॉकी के मुख्य कार्यकारी मैल्कम हैरिस ने एक बयान में कहा की , ‘हम इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित है। पिछले 6 साल में पहली बार भारतीय पुरूष टीम न्यूजीलैंड आ रही है। हमें बेहतरीन हॉकी देखने को मिलेगी।’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -