बलात्कार के आरोप में फंसे सरदार को हॉकी इंडिया का साथ
बलात्कार के आरोप में फंसे सरदार को हॉकी इंडिया का साथ
Share:

नई दिल्ली। दुष्कर्म के आरोपों से जूझ रहे इंडियन हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह को हॉकी इंडिया का समर्थन मिला है. यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में सोमवार को आयोजित मीटिंग में शामिल होने के बाद भारतीय हॉकी के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने कहा कि अगर सरदार की कोई गलती होती तो राष्ट्रीय खेल संघ उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर करता.

गौरतलब है की सरदार की महिला फ्रेंड ने उन पर अबॉर्शन और सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज़ कराया था जिसे लेकर सरदार सिंह विवादों में आ गए थे. इंग्लैंड में जन्मी और ब्रिटेन की जूनियर महिला हॉकी टीम से खेलने वाली लड़की का आरोप था कि सरदार ने उसके साथ सगाई की और शादी का वादा भी किया, लेकिन बाद में सरदार ने अपने वेड से मुह मोड़ लिया.

जब इस बारे में बत्रा से बात की गई तो उन्होंने जवाब दिया की ये उनका व्यक्तिगत मामला है और हम किसी के व्यक्तिगत मामले में दखलंदाजी नहीं करते. उन्होंने कहा की क्या अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने इस्तीफा दिया था जो सरदार ऐसा करे. उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए और अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने दिया जाये. मैंने उससे बात की है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -