हॉकी इंडिया लीग: पंजाब वारियर्स का जीत के साथ आगाज,रांची रेंज को दी मात
हॉकी इंडिया लीग: पंजाब वारियर्स का जीत के साथ आगाज,रांची रेंज को दी मात
Share:

चंडीगढ़ : सरदार सिंह की अगुवाई में पंजाब वारियर्स ने हाकी इंडिया लीग का आगाज जीत से किया. सेक्टर 42 स्थित हॉकी स्टेडियम में मंगलवार से हॉकी इंडिया लीग (HIL) की शुरुआत हुई. पहला मुकाबला पंजाब वारियर्स और रांची रेंज के बीच खेला गया. इसमें पंजाब वारियर्स ने रांची रेंज को 2-0 से हराकर जीत के साथ शुरूआत की.

पंजाब वारियर्स के जैक वेटन ने मैच के पहले ही मिनट में फील्ड गोल दागकर और नए नियम के तहत पंजाब वारियर्स को 2-0 से बढ़त दिलाई. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हो सकीं.

रांची रेंज को 19वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला, लेकिन वो यह मौका भुनाने में नाकामयाब रहे. और ऐसे गोल में नहीं बदल सके. तीसरे क्वार्टर में पंजाब को 2 पेनाल्टी कार्नर मिले, वो भी गोल में नहीं बदल सके. अंत में पंजाब वारियर्स टीम को 2-0 से विजयी घोषित किया गया.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -