Asia Cup hockey: हरजीत सिंह संभालेंगे भारतीय टीम की जिम्मेदारी
Asia Cup hockey: हरजीत सिंह संभालेंगे भारतीय टीम की जिम्मेदारी
Share:

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया (HI) ने बीते दिन यानि कि मंगलवार को होने वाले एशिया कप के लिए हरजीत सिंह के नेतृत्व में 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। एशिया कप का आठवां संस्करण वर्तमान महीने के मध्य में मलेशिया के कुआनटान में होगा। 14 से 22 नवंबर के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष 8 टीमें भाग लेंगी। हॉकी इंडिया (HI) ने कहा की, "बेंगलुरू के साई प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय अभ्यास शिविर के बीच में ही एशिया कप के लिए ऐलान की गई टीम की कमान हरजीत सिंह संभालेंगे।" 

गौरतलब है कि हरजीत सिंह कुछ दिनों पहले ही में संपन्न हुए पांचवें सुल्तान ऑफ जोहोर कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। एशिया कप के लिए टीम में दो गोलकीपरों सुरज कारकेरा और विकास दहिया को चुना गया है।

भारतीय जूनियर टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, "मलेशिया का माहौल हम सभी के लिए काफी जाना-पहचाना सा है और जोहोर कप में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन काफी यादें टीम में अभी भी बरक़रार है। और टीम में बहुत सुधार आ रहा है।" भारतीय टीम एशिया कप में पूल-ए में है और 14 नवंबर को जापान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

भारतीय जूनियर हॉकी टीम :
गोलकीपर : सुरज कारकेरा, विकास दहिया
डिफेंडर : दिप्सान तिर्की (उप-कप्तान), वरुण कुमार, आनंद लाकड़ा, विक्रमजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह।
मिडफील्डर : नीलकांत शर्मा, हरजीत सिंह (कप्तान), संता सिंह, मनप्रीत, मनप्रीत सिंह मंगलासिंह चहल।
फॉरवर्ड : मंदीप सिंह, सुमित कुमार, अरमान कुरैशी, गुरजंत सिंह, मोहम्मद उमर, अजित कुमार पांडेय।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -