सुप्रीम कोर्ट में आज रचा जाएगा इतिहास, तीसरी बार बैठेगी पूर्ण महिला बेंच
सुप्रीम कोर्ट में आज रचा जाएगा इतिहास, तीसरी बार बैठेगी पूर्ण महिला बेंच
Share:

नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय के लिए आज यानी गुरुवार (1 दिसंबर) का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। दरअसल, बताया जा रहा है कि यह तीसरा मौका होगा, जब सुप्रीम कोर्ट की पूर्ण महिला बेंच सुनवाई करेगी। फिलहाल, देश की सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की तादाद महज तीन है। खास बात है कि सुप्रीम कोर्ट को पहली महिला जज वर्ष 1989 में न्यायमूर्ति एम फातिमा बीबी के रूप में मिली थी।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने बुधवार (30 नवंबर) को बेंच गठित की है, जिसमें न्यायमूर्ति हीमा कोहली और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी शामिल हैं। अदालत में पहली दफा वर्ष 2013 में पूर्व महिला बेंच हुई थी। उस दौरान अदालत में न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा और न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई मौजूद थीं। दूसरी बार वर्ष 2018 में न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी एक साथ आई थीं। न्यायमूर्ति कोहली और न्यायमूर्ति त्रिवेदी की पीठ के समक्ष कुल 32 मामले सूचीबद्ध हैं। बता दें कि, शीर्ष अदालत में इस समय केवल 3 ही महिला न्यायाधीश हैं। इनमें न्यायमूर्ति कोहली, न्यायमूर्ति त्रिवेदी और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना का नाम शामिल है। जस्टिस कोहली का कार्यकाल सितंबर 2024 को ख़त्म हो रहा है। जबकि, जस्टिस त्रिवेदी 2025 तक इस पद पर रहेंगी। खबर है कि वर्ष 2027 में देश को प्रथम महिला CJI मिलने वालीं हैं।

इनसे पहले सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीबी, जस्टिस सुजाता मनोहर, जस्टिस रुमा पाल, जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा, जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जस्टिस आर भानुमति, जस्टिस इंदु मल्होत्रा, जस्टिस इंदिरा बनर्जी, जस्टिस कोहली, जस्टिस नागरत्ना, जस्टिस त्रिवेदी, महिला जज के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। जस्टिस बनर्जी इस साल 23 सितंबर को सेवानिवृत्त  हो गई थीं।

चुनाव आते ही सीएम केजरीवाल पर चढ़ने लगा 'हिंदुत्व' का रंग ? पहली बार दिया ऐसा बयान

गुजरात में प्रथम चरण की वोटिंग जारी, 9 बजे तक 5 फीसद मतदान दर्ज

अडानी आए, रवीश गए.., NDTV से दिया इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -