कबाड़ बेचकर तान दिया 5 मंजिला घर, आदतन अपराधी है जहांगीरपुरी हिंसा का मास्टरमाइंड 'अंसार'
कबाड़ बेचकर तान दिया 5 मंजिला घर, आदतन अपराधी है जहांगीरपुरी हिंसा का मास्टरमाइंड 'अंसार'
Share:

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार को सोमवार (18 अप्रैल 2022) को दिल्ली पुलिस ने फिर से अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। हनुमान जयंती के पर्व पर शनिवार (16 अप्रैल 2022) को निकाली गई शोभा यात्रा में हंगामा खड़ा कर दिल्ली के जहाँगीरपुरी में हिंसा भड़काने का काम मोहम्मद अंसार ने ही किया था। अंसार ही वो व्यक्ति है, जिसने शोभा यात्रा में शामिल लोगों के साथ विवाद शुरू किया था। इसके बाद पथराव और गोलीबारी की घटनाएँ हुई थीं।

गिरफ्तारी के बाद अंसार को रविवार को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। अदालत में पेशी के दौरान उसके चेहरे पर कोई अपने किए का मलाल नहीं दिखा। एक वीडियो में वह फिल्म पुष्पा के स्टाइल में अपने गले पर हाथ फेरता दिखाई दिया था, जब पुलिस उसे पकड़कर ले जा रही थी। अंसार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद अंसार पहले दो मामलों में शामिल पाया गया और उसे कई बार अरेस्ट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद अंसार की पत्नी का नाम सकीना है। उसकी तीन बेटियाँ और दो बेटे हैं। सकीना ने अपने शौहर को निर्दोष बताते हुए कहा है कि वह किसी हिंसा में शामिल नहीं था। उसने दावा करते हुए कहा कि वह सिर्फ बीच-बचाव करने के लिए मौके पर गया था, मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सकीना ने बताया कि उसका परिवार B ब्लॉक में बीते 12 वर्षों से रह रहा है।

मीडिया से बात करते हुए सकीना कहती हैं कि अंसार मूल रूप से बंगाल का निवासी है। कई वर्ष पूर्व दिल्ली आकर जहाँगीरपुरी में बस गया था। रिपोर्ट को अनुसार, अंसार पेशे से कबाड़ी है, मगर दिल्ली में उसका 5 मंजिला मकान है। जब इस बारे में अंसार की सास अकलीमा से सवाल किया गया, तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। वह झेंप गई। अकलीमा ने कहा कि अंसार को जो भी काम मिलता है वह कर लेता है। वहीं अदालत में पेशी के दौरान अंसार के ‘पुष्पा स्टाइल’ पर सवाल किए जाने पर उसकी बेटी मोइना ने कहा परिवार का हौसला बढ़ाने के लिए ऐसा किया।

बता दें कि अंसार पर आरोप है कि जब शोभा यात्रा सी ब्लॉक की जामा मस्जिद के पास पहुँची, तो वह अपने 4-5 साथियों के साथ आया और शोभा यात्रा में शामिल लोगों के साथ विवाद करने लगा। बहस अधिक बढ़ जाने के चलते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इसके चलते शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने आरोप लगाया है कि शोभा यात्रा में दंगा भड़काने वाला अंसार आम आदमी पार्टी (AAP) का पदाधिकारी है।

'जहांगीरपुरी हिंसा में बाहर से भी आए थे दंगाई...', दिल्ली पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

जहांगीरपुरी हिंसा में घायल हुए SI मेदालाल से मिले कमिश्नर राकेश अस्थाना, असलम ने मारी थी गोली

'मेरी गर्दन पर तलवार मारी..', जहांगीरपुरी हिंसा में घायल शख्स ने बताया- हमलावर बंगाली मुस्लिम थे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -