नदी के नीचे से निकला 3400 साल पुराना शहर
नदी के नीचे से निकला 3400 साल पुराना शहर
Share:

धरती के गर्भ में ऐसी-ऐसी चीजें दफन हैं, जिनके बारे में हम आज भी अनजान हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जो नदी के नीचे से निकला है। जी हाँ, इराक (Iraq) के कुर्दिस्तान (Kurdistan) प्रांत में कुछ ऐसा देखने को मिला है। यहाँ पुरातत्वविदों (Archaeologists) ने 3,400 साल पुराने एक शहर का पता लगाया है। जी हाँ और इस शहर के बारे में ऐसी-ऐसी जानकारियां निकलकर सामने आईं हैं, जो किसी को भी अचंभित कर सकती हैं। अभी तो इस साइट को देखने के लिए पुरातत्वविदों के साथ-साथ आम लोगों की भी भीड़ उमड़ रही है।

इसके बारे में पुरातत्वविदों ने बताया है कि 3,400 साल पुराना ये शहर टिगरिस नदी (Tigris River) के नीचे से मिला है। उनका कहना है कांस्य युग (Bronze Age City) के इस प्राचीन शहर को मित्तानी साम्राज्य (Mitanni Empire) ने 1475 ईसा पूर्व और 1275 ईसा पूर्व के बीच बसाया था, जिसने उत्तरी मेसोपोटामिया के कुछ हिस्सों पर शासन किया था। आप सभी को बता दें कि हाल ही में कुर्द और जर्मन शोधकर्ताओं की एक टीम को इस शहर में स्थित एक गांव (Kemune) के अवशेष मिले। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि ये 1350 ईसा पूर्व के दौरान भूकंप में पूरी तरह से बर्बाद हो गया था, हालाँकि इसके कुछ खंडहर ढह गई दीवारों के नीचे संरक्षित हैं। साल 1980 के दशक में मोसुल बांध के निर्माण के दौरान यह इलाका जलमग्न हो गया, हालांकि, तब भी शोधकर्ताओं को इसके बारे में पता था, लेकिन पानी में डूबे होने के कारण जांच नहीं की जा सकी थी।

इसी के साथ शोधकर्ताओं को शहर के अवशेषों के बारे में लंबे समय से पता था, लेकिन वे केवल सूखे के दौरान ही इसकी जांच कर सकते थे, क्योंकि शहर पूरी तरह से जलमग्न था। अभी इस समय इराक का ये इलाका अत्यधिक सूखे की मार झेल रहा है, इस वजह से जब प्राचीन शहर पानी से बाहर सतह पर आया तो एक बार फिर से इसकी (Kemune) जांच शुरू की गई है। वहीं Kemune मितानी साम्राज्य का एकमात्र ज्ञात शहरी केंद्र है, जो टिगरिस नदी पर स्थित है। आप सभी को बता दें कि पुरातत्वविदों ने साल 2018 में भी आंशिक रूप से इसकी खुदाई की थी।

तब उन्हें 22 फुट ऊंची दीवारों और पेंटिंग्स से सजाए गए कई कमरों वाले एक महल का पता चला था। लेकिन इस बार शहर की खुदाई करते वक्त पुरातत्वविदों ने एक महल और कई विशालकाय इमारतों की खोज की है। जी हाँ और इनमें कई बहुमंजिला इमारतें भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल संभवतः भंडारण या उद्योग-धंधों के लिए किया जाता रहा होगा। प्राचीन शहर के अवशेषों में चीनी मिट्टी के बर्तन, 100 से अधिक अभिलेखागार भी मिले हैं।

VIDEO: पति ने बीवी के लिए गाडी पर लिखवाया कुछ ऐसा कि देखते रह गए लोग

इस झील में दफ़न है अरबों का खजाना, निकालने की कोशिश में मिलती है मौत

VIDEO: 'आत्मनिर्भर भारत', आपने देखा क्या बाल काटने का सबसे अनोखा तरीका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -