उत्पीड़न से परेशान ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है पलायन करने को मजबूर
उत्पीड़न से परेशान ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है पलायन करने को मजबूर
Share:

मेरठ। उतर प्रदेश के कांधला से हिंदू परिवारों के पलायन का मामला सामने आया है। कांधला में रहने वाली एक महिला अपने परिवार के साथ मेरठ के आईजी जोन ऑफिस पहुंची। महिला का कहना है कि पुलिस ने उसके बेटे के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया है। जब कि गोली उसके बेटे पर ही चलाई गई थी।

इसी कारण से वो परेशान है और वो कांधला छोड़कर जाना चाहती है। पीड़ित आशुतोष पांडे कोई और नहीं बल्कि ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। मीडिया से अपना दुख बताते हुए पांडे फफक कर रोने लगे। महिला ने आईजी को दी शिकायत में कहा है कि उनके बेटे आशुतोष पर 18 जून को गोली चलाई गई थी।

जिसमें वो बाल-बाल बचा। इसके बाद जब वो थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंची तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए उन्होंने सीजेएम मुजफ्फरनगर में एक प्रार्थना पत्र दायर किया। जिसकी 12 जुलाई की तिथि तय हुई है। महिला ने बताया कि इसी दौरान शामली पुलिस ने मिलीभगत से 23 जून को कई धाराओं के तहत फर्जी मुकदमा दायर कर दिया। इसके बाद उन्होने आईजी से गुहार लगाई।

उनका कहना है कि यदि इस प्रकार से उनका उत्पीड़न किया जाता रहा तो उन्हें मजबूरन कांधला से पलायन करना पड़ेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -