होली से लेकर नवरात्रि, दिवाली तक... यहाँ जानिए 2024 के प्रमुख व्रत-त्योहार
होली से लेकर नवरात्रि, दिवाली तक... यहाँ जानिए 2024 के प्रमुख व्रत-त्योहार
Share:

वर्ष 2024 जल्द आरम्भ होने वाला है। हर किसी को नए वर्ष का बेसब्री से इंतजार है। नए उमंग और जोश के साथ नए वर्ष का स्वागत करने के लिए तैयार है। सनातन धर्म के मुताबिक, नया वर्ष 2024 बहुत विशेष है, क्योंकि इस वर्ष ग्रहों के गोचर होने के साथ-साथ तीज त्योहार पड़ रहे हैं। इस वर्ष की शुरुआत सफला एकादशी के साथ हो रही है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक वर्ष के हर एक महीने में प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, एकादशी, कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इसके साथ ही इस वर्ष कई अन्य बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, वर्ष 2024 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक में कब कौन सा व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं, साथ ही जानिए इसकी सही दिनांक...

हिंदू कैलेंडर 2024 
जनवरी 2024 में पड़ने वाले व्रत त्योहार

7 जनवरी, रविवार-सफला एकादशी, 9 जनवरी, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 जनवरी, गुरुवार- पौष अमावस्या
15 जनवरी ,सोमवार- पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
21 जनवरी, रविवार-पौष पुत्रदा एकादशी
23 जनवरी, मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 जनवरी, गुरुवार- पौष पूर्णिमा व्रत
29 जनवरी, सोमवार- संकष्टी चतुर्थी

फरवरी 2024 में पड़ने वाले व्रत त्योहार 
6 फरवरी, मंगलवार – षटतिला एकादशी
7 फरवरी, बुधवार – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
8 फरवरी, गुरुवार – मासिक शिवरात्रि
9 फरवरी, शुक्रवार – माघ अमावस्या
13 फरवरी, मंगलवार – कुम्भ संक्रांति
14 फरवरी बुधवार – बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
20 फरवरी मंगलवार – जया एकादशी
21 फरवरी, बुधवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 फरवरी शनिवार- माघ पूर्णिमा व्रत
28 फरवरी, बुधवार – संकष्टी चतुर्थी

मार्च 2024 में पड़ने वाले व्रत त्योहार
6 मार्च, बुधवार – विजया एकादशी
8 मार्च, शुक्रवार – महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
10 मार्च, रविवार – फाल्गुन अमावस्या
14 मार्च, गुरुवार – मीन संक्रांति
20 मार्च, बुधवार – आमलकी एकादशी
22 मार्च, शुक्रवार – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 मार्च, रविवार – होलिका दहन
25 मार्च, सोमवार- होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
28 मार्च, गुरुवार- संकष्टी चतुर्थी

अप्रैल 2024 में पड़ने वाले व्रत त्योहार
5 अप्रैल, शुक्रवार- पापमोचिनी एकादशी
6 अप्रैल, शनिवार – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
7 अप्रैल, रविवार – मासिक शिवरात्रि
8 अप्रैल, सोमवार- चैत्र अमावस्या
9 अप्रैल, मंगलवार- चैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा
10 अप्रैल, बुधवार – चेटी चंड
13 अप्रैल, शनिवार – मेष संक्रांति
17 अप्रैल, बुधवार – चैत्र नवरात्रि पारणा, राम नवमी
19 शुक्रवार – कामदा एकादशी
21 अप्रैल, रविवार – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
23 अप्रैल, मंगलवार – हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
27 अप्रैल, शनिवार – संकष्टी चतुर्थी

मई 2024 में पड़ने वाले व्रत त्योहार 
4 मई , शनिवार – वरुथिनी एकादशी
5 मई , रविवार – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
6 मई , सोमवार- मासिक शिवरात्रि
8 मई , बुधवार – वैशाख अमावस्या
10 मई , शुक्रवार – अक्षय तृतीया
14 मई , मंगलवार – वृष संक्रांति
19 मई , रविवार- मोहिनी एकादशी
20 मई , सोमवार – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
23 मई , गुरुवार – वैशाख पूर्णिमा व्रत
26 मई , रविवार – संकष्टी चतुर्थी

जून 2024 में पड़ने वाले व्रत त्योहार
2 जून, रविवार – अपरा एकादशी
4 जून मंगलवार – मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
6 जून गुरुवार – ज्येष्ठ अमावस्या
15 जून शनिवार – मिथुन संक्रांति
18 जून मंगलवार – निर्जला एकादशी
19 जून बुधवार – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
22 जून शनिवार – ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
25 जून मंगलवार- संकष्टी चतुर्थी

जुलाई 2024 में पड़ने वाले व्रत त्योहार
2 जुलाई, मंगलवार – योगिनी एकादशी
3 जुलाई, बुधवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
4 जुलाई, गुरुवार – मासिक शिवरात्रि
5 जुलाई, शुक्रवार – आषाढ़ अमावस्या
7 जुलाई, रविवार – जगन्नाथ रथ यात्रा
16 जुलाई, मंगलवार – कर्क संक्रांति
17 जुलाई, बुधवार – देवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी
18 जुलाई, जुलाई, – गुरुवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
21 जुलाई, रविवार – गुरु-पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
24 जुलाई, बुधवार – संकष्टी चतुर्थी
31 जुलाई, बुधवार – कामिका एकादशी

अगस्त 2024 में पड़ने वाले व्रत त्योहार 
1 अगस्त, गुरुवार – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
2 अगस्त, शुक्रवार – मासिक शिवरात्रि
4 अगस्त, रविवार – श्रावण अमावस्या
7 अगस्त, बुधवार – हरियाली तीज
9 अगस्त, शुक्रवार – नाग पंचमी
16 अगस्त, शुक्रवार- श्रावण पुत्रदा एकादशी, सिंह संक्रांति
17 अगस्त, शनिवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
19 अगस्त, सोमवार- रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत
22 अगस्त, गुरुवार – संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज
26 अगस्त, सोमवार- जन्माष्टमी
29 अगस्त, गुरुवार – अजा एकादशी
31 अगस्त, शनिवार – प्रदोष व्रत (कृष्ण)

सितंबर 2024 में पड़ने वाले व्रत त्योहार 
1 सितंबर, रविवार- मासिक शिवरात्रि
2 सितंबर, सोमवार – भाद्रपद अमावस्या
6 सितंबर, शुक्रवार- हरतालिका तीज
7 सितंबर, शनिवार- गणेश चतुर्थी
14 सितंबर, शनिवार- परिवर्तिनी एकादशी
15 सितंबर, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल), ओणम/थिरुवोणम
16 सितंबर, सोमवार- कन्या संक्रांति
17 सितंबर, मंगलवार – अनंत चतुर्दशी
18 सितंबर, बुधवार – भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
21 सितंबर, शनिवार – संकष्टी चतुर्थी
28 सितंबर, शनिवार- इन्दिरा एकादशी
29 सितंबर, रविवार – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 सितंबर, सोमवार- मासिक शिवरात्रि

अक्टूबर 2024 में पड़ने वाले व्रत त्योहार 
2 अक्टूबर, बुधवार – अश्विन अमावस्या
3अक्टूबर, गुरुवार – शरद नवरात्रि, घटस्थापना
9 अक्टूबर, बुधवार – कल्परम्भ
10 अक्टूबर, गुरुवार – नवपत्रिका पूजा
11 अक्टूबर, शुक्रवार – दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महा अष्टमी पूजा
12 अक्टूबर, शनिवार – दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
13 अक्टूबर, रविवार – दुर्गा विसर्जन
14 अक्टूबर, सोमवार – पापांकुशा एकादशी
15 अक्टूबर, मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
17 अक्टूबर, गुरुवार – अश्विन पूर्णिमा व्रत, तुला संक्रांति
20 अक्टूबर, रविवार – संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ
28 अक्टूबर, सोमवार – रमा एकादशी
29 अक्टूबर, मंगलवार – धनतेरस, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 अक्टूबर, बुधवार- मासिक शिवरात्रि
31 अक्टूबर, गुरुवार- नरक चतुर्दशी

नवंबर 2024 में पड़ने वाले व्रत त्योहार 
1 नवंबर , शुक्रवार – दिवाली, कार्तिक अमावस्या
2 नवंबर , शनिवार – गोवर्धन पूजा
3 नवंबर , रविवार- भाई दूज
7 नवंबर , गुरुवार- छठ पूजा
12 नवंबर , मंगलवार- देवुत्थान एकादशी
13 नवंबर , बुधवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
15 नवंबर , शुक्रवार – कार्तिक पूर्णिमा व्रत
16 नवंबर , शनिवार – वृश्चिक संक्रांति
18 नवंबर , सोमवार- संकष्टी चतुर्थी
26 नवंबर , मंगलवार – उत्पन्ना एकादशी
28 नवंबर , गुरुवार – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
29 नवंबर , शुक्रवार – मासिक शिवरात्रि

दिसंबर 2024 में पड़ने वाले व्रत त्योहार 
1 दिसंबर, रविवार – मार्गशीर्ष अमावस्या
11 दिसंबर, बुधवार – मोक्षदा एकादशी
13 दिसंबर, शुक्रवार – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
15 दिसंबर, रविवार – धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
18 दिसंबर, बुधवार – संकष्टी चतुर्थी
26 दिसंबर, गुरुवार – सफला एकादशी
28 दिसंबर, शनिवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
29 दिसंबर, रविवार – मासिक शिवरात्रि
30 दिसंबर, सोमवार – पौष अमावस्या

मासिक शिवरात्रि पर ऐसे करें महादेव की पूजा, बनेंगे बिगड़े काम

इस दिन है 2023 की आखिरी मासिक शिवरात्रि, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

विवाह में आ रही है रुकावटें तो मार्गशीर्ष अमावस्या पर अपनाएं ये उपाय, दूर होगी सारी अड़चनें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -