'भाजपा उत्तर-पूर्व में होने जा रहे चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी': हिमंत बिस्वा सरमा
'भाजपा उत्तर-पूर्व में होने जा रहे चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी': हिमंत बिस्वा सरमा
Share:

गुवाहाटी: साल 2023 में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जी हाँ, आपको बता दें कि इसमें उत्तर-पूर्व के त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड भी शामिल हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, 'भाजपा उत्तर-पूर्व में होने जा रहे चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी।'

'आखिरी एक घंटे में 16 लाख लोगों ने किया मतदान', हार से बौखलाए कांग्रेस नेता का आया बड़ा बयान

आपको यह भी बता दें कि आगे उन्होंने यह भी कहा कि- 'पिछली बार हुए चुनावों में भाजपा तीन राज्यों में लगातार दोबारा सरकार बनाने में सफल रही थी, जो यह साबित करता है कि उत्तर-पूर्व के राज्यों में पार्टी की नीतियां लगातार लोकप्रिय हो रही हैं।' केवल यही नहीं बल्कि उत्तर-पूर्व के मामलों के प्रभारी संबित पात्रा ने बताया कि, 'बेनेडिक्ट बराक और हिमालय सहित चार विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। इनमें तृणमूल कांग्रेस के विधायक हिमालय भी शामिल हैं।'

आपको यह भी बता दें कि उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र में बड़ी जीत हासिल की थी। जी दरअसल आने वाले साल 2023 में फरवरी के महीने में मेघालय विधानसभा के लिए चुनाव होना है। जी हाँ और इसको लेकर पार्टी अभी से सक्रिय हो गई है। इसी के साथ पार्टी ने उत्तर-पूर्व में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही अपने चुनावी अभियान के केंद्र में रखा है। आपको बता दें कि पार्टी उत्तर-पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को खूब प्रचारित कर रही है।

शराबबंदी पर चर्चा के दौरान भड़के CM नीतीश, BJP विधायकों पर निकाला गुस्‍सा

राहुल गांधी के साथ नंगे पैर चलना इस नेता को पड़ा भारी, पांवों में बांधनी पड़ी पट्टियां

सपा के ट्विटर हैंडल देख भड़की BJP, आपत्तिजनक ट्वीटों ने मचाया बवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -