'राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री..', भाजपा CM का ट्वीट वायरल
'राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री..', भाजपा CM का ट्वीट वायरल
Share:

गुवाहाटी: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को लेकर भाजपा बेहद अक्रामक नज़र आ रही है। भाजपा के कई शीर्ष नेता राहुल गांधी पर लगातार जुबानी हमला कर रहे हैं। अब इसी क्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा। मगर एक कांग्रेस सांसद ने हिमंता सरमा द्वारा 2010 में किए एक ट्वीट को उठाया और स्क्रीन शॉट शेयर कर दिया। हिमंता के इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि राहुल गांधी एक दिन भारत के पीएम बनेंगे। यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

दरअसल, तमिलनाडु के विरुधुनगर से कांग्रेस लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर ने हिमंता द्वारा 2010 के एक पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर अपने हैंडल से साझा किया है और लिखा है, ‘डियर नरेंद्र मोदी जी, हिमंता बिस्वा किसे चीट कर रहे हैं? इनका पुराना रिकॉर्ड यह दिखाता है…’ इसके साथ ही मनिकम टैगोर ने अपने ट्वीट में लिखा कि हिमंता से बचकर रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लिखा कि, ‘इनसे बचकर रहिए, मुझे पता है आप उन्हें चीट नहीं करने देंगे।’ 

बता दें कि हिमंता बिस्वा ने 2015 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा के साथ अपना सफर शुरू किया था। 2016 में असम में चुनावों में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की थी। जब हिमंता ने पार्टी छोड़ी थी, तो इसका कारण राहुल गांधी की अपरिपक्वता को बताया था। उन्होंने कहा था कि, जब वे राहुल गांधी से मिले थे, तो राहुल पूरे समय अपने डॉग के साथ खेल रहे थे और उन्हें तथा अन्य कांग्रेसी नेताओं को उसी प्लेट से बिस्किट ऑफर किए गए थे, जिस प्लेट से उनका डॉग बिस्किट खा रहा था। यह देखकर हिमंता बिस्वा ने कांग्रेस छोड़ दी थी। 

BJP ने इस नेता को दिया झारखंड का प्रभार, जानिए अब कौन बनेगा प्रदेश अध्यक्ष?

'जल बिन मछली जैसे हो गए हैं अखिलेश..', सपा प्रमुख पर डिप्टी सीएम मौर्य का करारा पलटवार

भारत में 15-20 नहीं पूरी 2800 राजनितिक पार्टियां.., चंदा पूरा लेती हैं, पर आयोग को जानकारी नहीं देतीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -