पहाड़ो पर बर्फ़बारी का दौर फिर हुआ शुरू, जनजीवन बेहाल ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
पहाड़ो पर बर्फ़बारी का दौर फिर हुआ शुरू, जनजीवन बेहाल ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
Share:

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के आउटर सिराज में फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इसके अलावा रिहायशी इलाकों में एक से ढाई फीट तक बर्फ गिर चुकी है। वही 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे पर 90 सेंटीमीटर, कोकसर में 60 और केलांग 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। इसके साथ भारी हिमपात से हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। वही चंबा के सलूणी-लंगेरा, खज्जियार, लक्कड़ मंडी सहित जनजातीय क्षेत्र पांगी के आधा दर्जन मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हैं। इसके अलावा भरमौर की 29 पंचायतों में बिजली गुल है। वही  प्रदेश भर में अब भी दो एनएच शिमला-रामपुर और कुल्लू-आनी समेत 454 सड़कें बंद हैं।  राजधानी शिमला में दिन भर आसमान पर बादल छाये रहे और बाजारों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही है । मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 13 से 18 तक मौसम फिर सता सकता है। 

इसके अलावा 13 को मैदानी इलाकों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में येलो अलर्ट जारी किया है, हालाँकि  मध्यम और ऊंचाई वाले जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में आरेंज अलर्ट जारी किया जा रहा है। केलांग का न्यूनतम तापमान - 11.3 डिग्री सेल्सियस और बिलासपुर का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया है। 16 जनवरी को पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। वही कुल्लू जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में रात से झमाझम बारिश हो रही है। प्रशासन ने 19 जनवरी तक अलर्ट जारी कर लोगों और सैलानियों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। जिले में 200 गांव अंधेरे में, 60 से अधिक सड़कें और 50 से ज्यादा पेयजल योजनाएं ठप हैं।

किन्नौर, रामपुर और आउटर सिराज क्षेत्र में एक बार फिर से बर्फबारी के कारण दिक्कतें थमने का नाम नहीं ले रही है । नेशनल हाईवे नारकंडा सहित ऊपरी हिमाचल के अधिकतर ग्रामीण रूटों पर वाहनों के पहिए थमे हुए हैं। रामपुर से शिमला की ओर बसों को वाया बसंतपुर से भेज रहे हैं। वहीं किन्नौर में सुबह से मौसम खराब होने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। जिला चंबा में रविवार को आसमान में बादल छाए रहे। 

 न्यूनतम तापमान  (डिग्री सेल्सियस में)
 केलांग    -11.3
कल्पा    -4.0
मनाली    - 0.8
डलहौजी    1.6
धर्मशाला    3.2 
शिमला    5.1
सोलन    6.0
चंबा    6.2
मंडी    8.2
हमीरपुर    9.2
बिलासपुर    9.5

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) 
केलांग    - 3.6
कल्पा    -2.5
डलहौजी    10.4
चंबा    13.4
धर्मशाला   13.6
शिमला    14.4
नाहन    15.8
हमीरपुर    21.4
बिलासपुर    21.5

CAA और अनुच्छेद 370 पर उत्तर प्रदेश में प्रारम्भ होगा सर्टिफिकेट कोर्स, जल्द शुरू होंगे दाखिले

नुस्ली वाडिया ने मानी SC की सलाह, रतन टाटा के खिलाफ दायर मानहानि का मुकदमा लिया वापस

EPF की ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी इन तीन डॉक्यूमेंट को लिंक कराने से, जाने क्या है पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -