हिमाचल में 112 और 105 साल के दादा-दादी ने डाला वोट, खुद पहुंचे मतदान केंद्र
हिमाचल में 112 और 105 साल के दादा-दादी ने डाला वोट, खुद पहुंचे मतदान केंद्र
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए आज (12 नवंबर) सुबह आठ बजे से वोटिंग आरंभ हो चुकी है, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। इसी बीच राज्य के चंबा जिले में चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लाधन पोलिंग बूथ पर शनिवार (12 नवंबर) को 105 साल की महिला नारो देवी ने अपने मातादिकार का प्रयोग किया और ग्राम पंचायत कोहाल के बूथ क्रमांक 122 पर एक अन्य 112 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने लढान में वोट डाला।

हालांकि भारत के निर्वाचन आयोग (ECI) ने 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को अपने घरों में मतपत्रों के जरिए मतदान करने के लिए एक स्वैच्छिक सुविधा प्रदान की है, इसके बाद भी बूढ़ी महिला ने सुविधा का विकल्प ना चुनकर मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से अपना वोट डालना पसंद किया।

आपको बता दें कि प्रदेश की 68 सीटों पर एक ही चरण में हो रहे चुनाव में 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी के साथ चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। जी दरअसल प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं। इनमें से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिलाएं मतदाता हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा, कुल 38 थर्ड जेंडर भी वोट डालेंगे। 

डाक विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी करते पकड़ाए आरोपी, सत्यापन के दौरान हुआ खुलासा

'आपकी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं..', ममता के मंत्री ने किया 'महामहिम' मुर्मू का अपमान

नर्मदांचल पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी घोषित

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -