'आपकी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं..', ममता के मंत्री ने किया 'महामहिम' मुर्मू का अपमान
'आपकी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं..', ममता के मंत्री ने किया 'महामहिम' मुर्मू का अपमान
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा एक बार फिर संविधान का अपमान करने का मामला सामने आया है। इससे पहले भी, बंगाल की TMC सरकार ने कभी CBI को रोककर, कभी प्रधानमंत्री की बैठक का बहिष्कार कर, संवैधानिक मूल्यों का अनादर कर चुकी है। अब बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के मंत्री अखिल गिरि ने देश के सर्वोच्च व्यक्ति 'राष्ट्रपति' के रंग-रूप को लेकर सरेआम उनका मजाक उड़ाया है। दरअसल, यह केवल भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का ही अपमान नहीं है, ये एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला भी है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, शहीद दिवस समारोह के अवसर पर नंदीग्राम में एक भीड़ को संबोधित करते हुए गिरि ने 'महामहिम' द्रौपदी मुर्मू का मजाक उड़ाया है। अब मंत्री अखिल गिरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बंगाल की विपक्षी पार्टी भाजपा ने ममता के मंत्री के इस बयान की कड़ी निंदा की है। इस समारोह में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को निशाना बनाते हुए TMC नेता गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी इसमें घसीट लिया। हालाँकि, गिरी ने अपनी टिप्पणी में नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से 'राष्ट्रपति' कहा। ममता के मंत्री ने कहा कि, 'वह (सुवेंदु अधिकारी) कहते हैं कि मैं सुंदर नहीं हूँ। वह कितने सुंदर हैं? हम लोगों को उनके रूप से नहीं आँकते। हम आपके राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं। आपके राष्ट्रपति कैसे दिखते हैं?'

वहीं, इस बयान को लेकर TMC का कहना है कि असल में मंत्री कह रहे थे कि पार्टी लोगों को उनके लुक को देखकर नहीं आँकती है। इस पर उन्होंने राष्ट्रपति की मिसाल दी। वहीं, भाजपा कहना है कि जब उन्होंने यह टिप्पणी की, तो ममता बनर्जी के कैबिनेट की महिला कल्याण विभाग की मंत्री शशि पंका भी वहाँ मौजूद थीं। वीडियो को साझा करते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई ने ममता बनर्जी और TMC पर निशाना साधते हुए पार्टी को जनजातीय विरोधी करार दिया है।

 

भाजपा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू जनजातीय समुदाय से आती हैं। TMC के गृह मंत्री अखिल गिरि ने महिला कल्याण विभाग की एक अन्य मंत्री शशि पांजा की मौजूदगी में उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की।' बता दें कि इससे पहले बंगाल कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर उनका अपमान किया था। वहीं, कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति पर ‘चापलूसी’ का इल्जाम लगाया था। बाद में दोनों ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी माँग ली थी।

'एक विज्ञापन दे रही, दूसरी गुमराह कर रही, भाजपा ही जीतेगी चुनाव..', AAP-कांग्रेस पर नड्डा का वार

बड़ी मुश्किल में CM केजरीवाल और सत्येंद्र जैन, अगर 'पॉलीग्राफ' टेस्ट हुआ तो...

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होते ही हुआ कुछ ऐसा कि झूम उठे बच्चे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -