नए उत्साह और ऊर्जा के साथ हिलेरी ने की अपनी नीति की घोषणा
नए उत्साह और ऊर्जा के साथ हिलेरी ने की अपनी नीति की घोषणा
Share:

वाॅशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर मैदान में आईं हिलेरी क्लिंटन ने 38 नीति क्षेत्रों में विस्तारित योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने नए उत्साह और ऊर्जा के साथ चुनाव प्रचार प्रारंभ कर दिया है। हालांकि अभी उनका स्वास्थ्य कुछ बेहतर नहीं लग रहा है मगर उनमें चुनाव प्रचार का उत्साह दिखाई देता है। दरअसल हिलेरी व्यापक प्रचार - प्रसार कर रही हैं।

उन्होंने अपने प्रचार अभियान को लेकर उत्तर कैरोलीना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 8 नवंबर तक वे जहां - जहां जाऐंगी वहां के लिए उन्होंने अलग - अलग योजनाऐं बनाई हैं।

हिलेरी ने इस मामले में कहा कि अगर आप राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हें तो आपको यह बताना होगा कि आखिर आप क्या करने की तैयारी कर रही हैं। आप को लेकर सवाल यह है कि आप इसे कैसे करेंगे। हालांकि हिलेरी अभी बीमार हैं और वे निमोनिया से ग्रसित हैं मगर चुनाव प्रचार में वे जरूर जा रही हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -