'एकजुट होकर हम खड़े होते हैं, मेरा भारत': राहुल गाँधी
'एकजुट होकर हम खड़े होते हैं, मेरा भारत': राहुल गाँधी
Share:

इस समय देशभर में चल रहे हिजाब विवाद को लेकर एक के बाद एक नेता-राजनेता बयान दे रहे हैं. अब इसी लिस्ट में शामिल हुए हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी. उन्होंने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। जी दरसल हाल ही में राहुल गांधी ने डेक्कन हेराल्ड की एक तस्वीर को शेयर किया है जो आप देख सकते हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है, 'एकजुट होकर हम खड़े होते हैं, मेरा भारत।' आप देख सकते हैं राहुल गांधी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमे देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां स्कूल जा रही हैं। जिसमे चार लड़कियां मास्क पहने हैं जबकि एक लड़की हिजाब पहने हुए हैं। वहीं इस दौरान हिजाब पहने हुई लड़की चारो लड़कियों के बीच में चल रही है और हिजाब पहने लड़की का हाथ बाकी की लड़कियों ने पकड़ा हुआ है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि कर्नाटक के उडुपी शहर से शुरू हुआ हिजाब विवाद पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं इस मामले की सुनवाई कर्नाटक हाई कोर्ट में चल रही है। इसी के साथ इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि, 'संविधान ही हमारी भगवत गीता है पिछले कई दिनों से इस मामले में सुनवाई चल रही है और दोनों ही पक्ष इस मामले में अपनी दलीलें रख रहे हैं।' इस के साथ मुस्लिम छात्राओं के वकील रवि वर्मा की ओर से कहा गया है कि 'अलग-अलग धर्म से जुड़े लोग क्रॉस, लॉकेट, चूड़ी-बिंदी व पगड़ी पहनते हैं। लेकिन उनको लेकर कोई सवाल खड़ा नहीं होता है। लेकिन सरकार के आदेश में सिर्फ हिजाब पर ही सवाल उठाया गया है। इन लोगों को स्कूल से बाहर नहीं भेजा जाता है। कॉलेज के भीतर कॉलेज विकास समिती का गठन लोकतंत्र की हत्या है।'

केवल यही नहीं बल्कि रवि कुमार ने कहा कि, 'धर्म के आधार पर छात्राओं के साथ भेदभाव हो रहा है। शासन की ओर से जो आदेश दिया गया है उसमे धार्मिक चिन्हों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। सिर्फ हिजाब को लेकर ही सवाल खड़ा किया गया है। ऐसा क्या सिर्फ उनके धर्म की वजह से किया गया है। यह संविधान के अनुच्छेद 15 का मुल रूप से उल्लंघन है। हमारी कोई सुनवाई नहीं होती है, आखिर क्यों हमे सीधे सजा दी जाती है।'

पति संग डेट नाइट पर पहुंचीं श्रद्धा आर्या, सिजलिंग लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

चन्नी की ‘भैया’ टिप्पणी पर सीएम हिमंत सरमा ने प्रियंका गांधी पर बोला हमला, कहा- ‘टुकडे़-टुकड़े की...'

रविदास जयंती पर वाराणसी पहुंचे राहुल-प्रियंका, भक्तों को परोसा लंगर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -