राजस्थान में बाढ़ से हालात खराब, झालावाड़ में घोषित किया हाईअलर्ट
राजस्थान में बाढ़ से हालात खराब, झालावाड़ में घोषित किया हाईअलर्ट
Share:

जयपुर : मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद अब राजस्थान में भी बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। यहां झालावाड़ जिले में बाढ़ से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं हालात ये हैं कि बाड़मेर में दुकानों और मकानों में पानी जमा हो गया है वहीं झालावाड़ में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। राजस्थान में कालिसिंध नदी में भी बाढ़ आ गई है। तेज बहाव के कारण क्षेत्र में रेस्क्यू दल पहुंच नहीं पाया है।  

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के चंगेरी गांव में 24 ग्रामीणों के फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। रेस्क्यू दल को हेलिकाॅप्टर से पहुंचाए जाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं लोगों तक हेलिकाॅप्टर की सहायता से भोजन के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन को बाढ़ का पानी कम होने का इंतज़ार है। दरअसल अंधेरे के चलते आपदा प्रबंधन में काफी मुश्किलें उठानी पड़ीं। चंगेरी गांव के पास रेस्क्यू दल का पहुंचना बेहद मुश्किल माना जा रहा है। 

झालावाड़ में राज्य परिवहन की बस पानी में फंस गई। मिली जानकारी के अनुसार चालक को जलस्तर का अंदाज़ा नहीं रहा और उसने पानी में ही बस को उतार दिया। जिसके चलते बस आगे नहीं बढ़ाई गई। बीच बहाव में बस के फंस जाने से यात्री घबरा गए और मदद की गुहार लगाते रहे। राहत दल ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -