'हेमंत बिस्वा खुद अपना घर देखें, ज्यादा होशियार न बनें', दिग्विजय सिंह ने बोला असम CM पर हमला
'हेमंत बिस्वा खुद अपना घर देखें, ज्यादा होशियार न बनें', दिग्विजय सिंह ने बोला असम CM पर हमला
Share:

भोपाल: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब कुछ बोलने को नहीं होता तब इस प्रकार की बात की जाती हैं। हेमंत बिस्वा सरमा स्वयं अपना घर देखें, इस मामले में ज्यादा होशियार न बनें। 

बता दें कि एक दिन पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें भाजपा के लिए सबसे बड़ा स्टार प्रचारक बताया था। हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि राहुल गांधी जहां से भी गुजरते हैं, वहां कांग्रेस अपना जनाधार खो देती है। हिमंत बिस्वा के इस बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। 

वही दूसरी तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आड़े हाथों लिया। वे रविवार को इंदौर आए थे। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होता है। वे बोले हमें कभी उम्मीद नहीं थी कि नीतिश कुमार ऐसा कदम उठाएंगे। वे पहले ही कह चुके थे कि किसी हालत में मरते दम तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। वे संयोजक बनना चाहते थे तो बना देते, इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं थी। 

अगर आप सर्दियों में गर्मियों का मजा लेना चाहते हैं तो भारत की इन चार जगहों की कर सकते हैं सैर

Jayanti Special: लाला लाजपत राय के बचपन की इमोशनल कहानी, जिसे लोग आज भी करते है याद

'हमारी सरकार बनी, तो जाति जनगणना करवाएंगे..' बिहार में राजनितिक उथलपथल के बीच राहुल गांधी का वादा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -