देहरादून: उत्तराखंड में रविवार (13 अगस्त) रात से निरंतर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है। इस यात्रा को 14 और 15 अगस्त को रोका गया है। लगातार बारिश से सड़कें धंस चुकी हैं, कई जगह लैंडस्लाइड होने से भी रास्ते ब्लॉक हो गए हैं। चमोली जिले में रविवार रात से निरंतर हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर ब्लॉक हो गया है।
#WATCH | Uttarakhand | Heavy damage caused by late night heavy rainfall in Mayapur of Nagar Panchayat Pipalkoti of Chamoli.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 14, 2023
Chamoli District Magistrate Himanshu Khurana tells ANI, "Due to heavy debris coming from the mountain in Pipalkoti, many vehicles were buried under the… pic.twitter.com/v7iALY3W2B
इसी कारण बद्रीनाथ धाम यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पीपलकोटी, छिनका, नंदप्रयाग और हाथी पर्वत मारवाड़ी के पास अवरुद्ध है। यहां बारिश की वजह से सड़क पर मलबा और पत्थर आ गए हैं, जिसके चलते यातायात बाधित हो गया है। चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने सड़क के सुचारू होने तक की यात्रा पर पूर्णतया रोक लगाने के आदेश दे दिए हैं। डीएम ने तीर्थ यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर बने रहने का आग्रह किया है, बद्रीनाथ से जोशीमठ की तरफ आने वाले तीर्थ यात्रियों को बद्रीनाथ धाम में ही रोक दिया गया है।
बद्रीनाथ धाम के लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों को जोशीमठ और दूसरी सुरक्षित जगहों पर रोका गया है। कहा गया है कि जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से सुचारू नहीं हो जाता, तब तक तीर्थ यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
'6-7 महीने में गिर जाएगी कर्नाटक की कांग्रेस सरकार, अंतरकलह बनेगी वजह..', भाजपा विधायक का बड़ा दावा
'PM पद के लिए आदर्श नेता हैं ममता बनर्जी..', क्या राहुल गांधी की दावेदारी को झटका देने जा रही TMC ?
अडानी-हिंडनबर्ग मामला: SEBI ने सुप्रीम कोर्ट से रिपोर्ट सौंपने के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी