मध्य प्रदेश में लगातार बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 202 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 202 लोगों की मौत
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में बारिश का प्रकोप जारी है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश से 202 लोगों की जान जा चुकी है, 32 लोग घायल हुए हैं जबकि 631 मवेशियों की भी जान गँवा चुके हैं। प्रदेश में 9816 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है, जबकि कुल 231 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। NDRF और SDRF टीमों के अलावा स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव में जुटा हुआ है, 8500 से ज्यादा लोगों की जान बचाकर उन्हें अस्थायी राहत शिविरों और आश्रय स्थलों में पहुंचा दिया गया है।

प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया से कहा कि, 'छह लाख से आठ लाख हेक्टेयर जमीन बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुई है, किन्तु 52 जिलों में चल रहे फसल क्षति मूल्यांकन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के बाद ही फसलों की वास्तविक क्षति का पता लगाया जा सकता है। गोविन्द सिंह ने कहा कि, "प्रदेश सरकार ने बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों के लिए 6000 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं और अगर आवश्यकता पड़ी तो अधिक धनराशि मंजूर की जाएगी। इसमें से तक़रीबन 50 करोड़ रुपये पहले ही प्रभावित लोगों के बीच जारी किए जा चुके हैं और वित्तीय मदद देने के लिए काम जारी है।"

प्रदेश की कमलनाथ सरकार मृतकों के परिवार वालों को चार लाख रुपये दे रही है। अलग-अलग विभागों की रिपोर्टों के आधार पर, मुआवजे के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास पहुंचाया जाएगा। राज्य में अधिकतर नदियों के उफान पर होने की वजह से, 28 बांधों में से 21 के गेट खोल दिए गए हैं।

लगातार तीसरे दिन सोने के दामों में आई गिरावट, जानिए क्या हैं आज के रेट

IRCTC का बड़ा ऐलान, अब इस ट्रेन के यात्रियों को मिलेगा 25 लाख का निःशुल्क बीमा

पेट्रोल-डीज़ल के दामों में फिर लगी आग, जानिए क्या हैं आज के भाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -