बादल फटने से घाटी में मचा जलतांडव
बादल फटने से घाटी में मचा जलतांडव
Share:

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में बादल फटने से हर कहीं अव्यवस्था का आलम है। जलप्लावन और बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। जहां घाटी की ओर जाने वाले सड़क और रेल मार्ग प्रभावित हुए हैं वहीं जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस दौरान करीब 2 बच्चों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा पर भी खराब मौसम का असर पड़ा है। इस दौरान बादल फटने से आई बाढ़ में एक पुल, दो लंगर और कई टेंटों को नुकसान पहुंचा है। कहा जा रहा है कि श्रीनगर लेह नेशनल हाईवे को भी बंद कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बालटाल क्षेत्र से करीब 780 लोगों को रेस्क्यू आॅपरेशन किया गया। दूसरी ओर अमरनाथ यात्री भी भारी बारिश से परेशान हैं। यही नहीं बारिश से भूस् खलन के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। पहाड़ से चट्टाने खिसक कर सड़कों की ओर आ रही हैं। हालात ये हैं कि कुल्लन और गगनगीर क्षेत्र में बादल फटने से करीब 6 लोगों की मौत हो गई और दो दिनों तक श्रीनगर लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।

जिसके कारण आसपास के क्षेत्रों से घाटी का संपर्क टूट गया। यही नहीं सबसे ज़्यादा तबाही गांदरबल जिले में होने की सूचना मिली है। कहा गया है कि बाढ़ से करीब 11 लोग लापता हैं। तो दूसरी ओर बाललाट के ऊपरी क्षेत्र में स्थित जोजिला टाॅप की ओर बहने वाला नाला बालटाल कैंप से गुजरते हुए बहता है यह नाला उफन रहा है और यहां हालात काफी बिगड़ गए हैं। आपदा प्रबंधन के लिए सेना और अन्य राहत व बचाव दल सक्रिय हो गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -