नुकसानदायक नहीं बल्कि बड़े काम की चीज है सुपारी
नुकसानदायक नहीं बल्कि बड़े काम की चीज है सुपारी
Share:

सुपारी को पान या गुटखा बनाने में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है और कई लोग इसे खाने से कतराते हैं। हालाँकि यह खाने से कई समस्याओं से राहत मिलती है। वैसे इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यक्रमों में भी बहुत शुभ माना जाता है। आज के समय में ज्यादातर लोग सुपारी (betel nut for health) का बस इतना ही प्रयोग जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे स्वास्थ्य संबंधी (health problems in Hindi) कई तरह के लाभ पाए जा सकते हैं। आज हम आपको इसी के लाभ बताने जा रहे हैं।

मुंह के छाले- आपको बता दें कि मुंह में छाले हो जाने के दौरान सुपारी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। जी हाँ, इसके लिए आप सुपारी, नारियल और सोंठ का काढ़ा बनाकर गरारे कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको बहुत राहत मिलेगी।

पेट के कीड़े- पेट में कीड़े होने पर उन्हें खत्म करने के लिए सुपारी का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए। केवल यही नहीं सुपारी के फल का जूस पीने से भी पेट में मौजूद कीड़ों को खत्म किया जा सकता है। ऐसा हफ्ते में एक बार करें।

उल्टी- सुपारी से उल्टी को रोका जा सकता है। जी दरअसल इसके लिए सुपारी, हल्दी और चीनी को मिलाकर इसे खाने से उल्टियां आनी बंद हो जाती हैं। वहीं उल्टी को रोकने के लिए आप सुपारी को एक और तरीके से खा सकते हैं। आप जली हुई सुपारी के पाउडर को पानी में डालें और इसमें नीम की छाल को गर्म करें। अब इस पानी का सेवन करें। इससे भी उल्टी आना बंद हो सकती है।

दांत में दर्द- आज के समय में कई लोग दांत में दर्द से परेशान है और इसके लिए लौंग एक बेस्ट इंग्रेडिएंट मानी जाती है, हालाँकि इससे राहत पाने के लिए सुपारी इस्तेमाल कर सकते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए जली हुई सुपारी के पाउडर में खदिर मिलाएं और इसे दांतों पर मले।

हड्डियां मजबूत बनाने से लेकर सूजन कम करने तक के लिए फायदेमंद है ओएस्टर मशरूम

घर में बनाए गुलकंद, खाने से होते हैं कई बड़े फायदे

डीसीजीआई ने भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए स्पुतनिक लाइट वैक्सीन को मंजूरी दी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -