क्या अपने चखी केरला की ये मशहूर सब्जी
क्या अपने चखी केरला की ये मशहूर सब्जी
Share:

केरला में एक बड़ी ही फेमस सब्जी बनाई जाती है जिसका नाम अवियल होता है। जिसमे में ढेर सारी सब्जियां भी शामिल होती है, जिसमें नारियल पेस्ट और दही डाल कर मिक्स किया जाता है। नारियल से सब्जी का टेस्ट बढ़ जाता है। आज हम आपको उसकी ही रेसिपी  के बारें में बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है... 

सामग्री-
 
1 कच्चा केला

1 सहजन

1 गाजर

5-6 हरी बींस

4-5 कुंदरू

½ कप पानी

¼ चम्मच हल्दी

½ लाल मिर्च पावडर

1 चम्मच जीरा

1 गुच्छा कडी पत्ती

3 चम्मच नारियल तेल

नमक- स्वाद अनुसार

विधि - सभी सब्जियों को धा कर आधे इंच के टुकड़े में काट लें। नारियल, हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा और पानी को एक साथ मिला कर महीन पेस्ट बना लें। अब एक बडे़ बर्तन में 2 चम्मच तेल गरम करें। उसमें आधा चम्मच जीरा डालें। फिर उसमें केले के पीस डाल कर 2 मिनट पकाएं। अब इसमें बाकी की सभी सब्जियां डालें और ऊपर से नमक छिड़के। फिर इसे कवर कर के मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि सब्जियां आधी पक ना चुकी हों। फिर हल्दी और लाल मिर्च पावडर डालें। अब इसे ढंक कर फिर से 3-4 मिनट तक पकाएं। अब इसमें नारियल पेस्ट मिलाएं और हल्के हाथों से चलाएं जिससे सब्जियां टूट ना जाएं। अब बर्तन को ढंक दें और 5 मिनट के बाद इसे आंच से हटा लें। आखिर में इस में कडी पत्ते और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। ढक्कन लगा दें और इसे ठंडा होने के लिये छोड़ दें। जब सब्जी ठंडी हो जाए तब इसमें थोड़ी सी दही मिलाएं और सर्व करें।

पुदीना से बढ़ेगा चिकेन पुलाव टेस्ट

अब आप भी खा सकते है घर पर बने स्वदिष्ट कबाब

ठंड के मौसम में खाएं गरमा-गरम मूली के पराठे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -