'कल से फ्री किए जाएंगे हरियाणा के टोल', किसानों के समर्थन में BKU का बड़ा ऐलान
'कल से फ्री किए जाएंगे हरियाणा के टोल', किसानों के समर्थन में BKU का बड़ा ऐलान
Share:

चंडीगढ़: किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर हुए हंगामे के पश्चात् बुधवार को भी तनाव के हालात बने रहे। शाम को तय हुआ कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे एक बार फिर केंद्र किसानों से बात करेगा। तब तक किसानों ने आगे न बढ़ने का निर्णय लिया है। 

वहीं अब किसान अंदोलन को और मजबूत बनाने के लिए अब भारतीय किसान यूनियन ने बड़ा निर्णय लिया है। गुरनाम सिंह चढूनी ने घोषणा की है कि कल से 3 घंटे हरियाणा के भी टोल फ्री कर दिए जाएंगे। वहीं 17 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन की ओर से ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि 16 तारीख को ‘भारत बंद’ का ऐलान करते हुए कहा कि हमारा फैसला कायम रहेगा। 

उन्होंने कहा कि यदि सरकारों का व्यवहार नहीं बदला तो 18 तारीख को लुधियाना में दोबारा बैठक करके भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सख्त रणनीति अपनाई जाएगी। दूसरी तरफ, किसानों के दिल्ली कूच पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसान लोकतांत्रिक तरीके से अपना पक्ष रखें। ट्रैक्टर खेती के लिए है, ट्रांसपोर्ट के लिए नहीं। चर्चा से समाधान निकलेगा। दिल्ली जाना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन जाने से पहले मोटिव होना चाहिए।

6 महीने बाद रोहित शर्मा के बल्ले से निकला अर्धशतक, लड़खड़ाने के बड़ा संभला भारत

कतर के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने की मुलाकात, व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई बात

'T20 वर्ल्ड कप तक भारत के मुख्य कोच बने रहेंगे राहुल द्रविड़..', BCCI ने कर दिया ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -