हरियाणा के विधायकों ने किया पंजाब विधानसभा के सामने हंगामा
हरियाणा के विधायकों ने किया पंजाब विधानसभा के सामने हंगामा
Share:

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में अचानक हंगामें की स्थिति उत्पन्न हो गई क्यों कि इनेलो के विधायक प्रदर्शन करने लगे। बाद में कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हरियाणा के विधायक अचानक पंजाब विधानसभा के गेट पर पहुंच गए और नारे बाजी करने लगे। जवाब में पहले तो विधानसभा के गेट को भीतर से बंद किया गया।

लेकिन इसके बाद भी बाहर से खड़े होकर उनका प्रदर्सन जारी रहा, तो अंततः सदन की कार्यवाही रोक दी गई। पंजाब और हरियाणा विधानसभा बिल्कुल आस-पास है। दरअसल ये विधायक इस बात का विरोध कर रहे थे कि पंजाब में सतलज यमुना लिंक नहर को क्यों भरा जा रहा है।

बाद में पंजाब के कांग्रेस विधायकों ने हरियाणा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन व नारेबाजी की। पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने ये कहते हुए गेट को बंद करने का आदेश दिया कि इनेलो के विधायक कहीं अंदर न घुस जाएं। बाद में जब इनेलो विधायक पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात करने उनके केबिन में चले गए तब जाकर मामला शांत हुआ।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती है कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिले। बता दें कि पंजाब में अकाली दल बीजेपी के साथ सरकार में है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -