यमुनानगर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े, किया हंगामा
यमुनानगर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े, किया हंगामा
Share:

नई दिल्ली: केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की नाराजगी निरंतर बढ़ती जा रही है। शनिवार को यमुनानगर में प्रस्तावित भाजपा की जिला स्तरीय बैठक के विरोध में किसानों ने जमकर बवाल किया। भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को शामिल होना था, किन्तु इससे पहले ही पुलिस और किसानों के बीच हाथापाई हो गई। भाजपा के कार्यक्रम से आक्रोशित किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़ दिए। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

बताया जा रहा है भाजपा की बैठक में मंत्री मूलचंद शर्मा, कंवर पाल गुर्जर व पार्टी नेता रतनलाल कटारिया समेत सभी नेताओं को आना था, किन्तु भाजपा नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोश किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़ दिए। कई किसान बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए और और पुलिस से हुज्जत करने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। टकराव की आशंका के मद्देनज़र पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।

इससे पहले मीडिया से बात करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत सरकार वार्ता करना चाहती है तो हम तैयार हैं। 22 तारीख को हमारा दिल्ली जाने का कार्यक्रम रहेगा। 22 जुलाई से संसद सत्र आरंभ होगा। 22 जुलाई से हमारे 200 लोग संसद के सामने धरना देने जाएंगे।

लगातार बढ़ते जा रहे है पेट्रोल-डीजल के दाम, आज फिर हुआ भारी इजाफा

नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- "सड़क मंत्रालय ने राजमार्गों के साथ स्मार्ट शहरों के लिए कैबिनेट..."

RBI ने बैंकों को संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए अनिवार्य अवकाश नीति के जारी किए निर्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -