इस दिन है हरतालिका तीज, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त
इस दिन है हरतालिका तीज, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त
Share:

आप सभी जानते ही होंगे भाद्रपद की शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विशेष महत्व है। जी दरअसल हरतालिका तीज व्रत कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियां रखती हैं और विधवा महिलाएं भी इस व्रत को कर सकती हैं। जी दरअसल हरतालिका तीज व्रत निराहार और निर्जला किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए किया था। जी दरअसल हरतालिका तीज व्रत करने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है और इस बार हरतालिका तीज का व्रत मंगलवार 30 अगस्त 2022 को पड़ रहा है। 

जी दरअसल पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अगस्त दिन सोमवार को दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शुरु हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन 30 अगस्त मंगलवार को दोपहर 03 बजकर 33 मिनट पर होगा। वहीं उदयातिथि के आधार पर देखा जाए तो हरतालिका तीज 30 अगस्त को है।


हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त 2022- इस दिन जो महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी, वह सुबह 05 बजकर 58 मिनट से सुबह 08 बजकर 31 मिनट के बीच भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सकती हैं। जी हाँ और यह हरतालिका तीज की प्रात:कालीन पूजा का शुभ मुहूर्त है।


हरतालिका तीज 2022 शुभ मुहूर्त 2022 -
हरतालिका तीज व्रत - 30 अगस्त 2022

भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुरू - 29 अगस्त 2022 सोमवार, दोपहर 03:20 बजे से

भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त - 30 अगस्त 2022 मंगलवार,दोपहर 03:33 बजे तक

सुबह का शुभ मुहूर्त- 30 अगस्त 2022, सुबह 06:05- 08:38 बजे तक

प्रदोष काल मुहूर्त - 30 अगस्त 2022, शाम 06:33- रात 08:51 रहेगा

घर के सभी लोगों को बीमारी से दूर रखता है पारिजात का पौधा, जानिए लगना है किस दिशा में?

गणपति उत्सव के दौरान घर में दिख जाए चूहा तो मिलते हैं ये शुभ और अशुभ संकेत

तुलसी के पास भूलकर भी ना रखे यह चीजें वरना हो जाएंगे कंगाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -