गणपति उत्सव के दौरान घर में दिख जाए चूहा तो मिलते हैं ये शुभ और अशुभ संकेत
गणपति उत्सव के दौरान घर में दिख जाए चूहा तो मिलते हैं ये शुभ और अशुभ संकेत
Share:

31 अगस्त 2022 से गणपति उत्सव चालू हो रहे हैं। जी हाँ और इस उत्सव के दौरान श्री गणेश जी के भक्त अपने-अपने घरों में गणेश प्रतिमा की स्थापना करते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इस दौरान भक्त गणेश जी की अपनी श्रद्धा अनुसार कई दिनों तक सेवा भी करते हैं और कुछ लोग तो पूरे 11 दिनों तक गणपति को अपने घर पर ही स्थापित करके रखते हैं। आप सभी जानते ही होंगे श्री गणेश भगवान चूहे की सवारी करते हैं और चूहे आमतौर पर घरों में मिल ही जाते हैं। हालांकि, गणेश उत्सव के दौरान अगर चूहा घर पर दिख जाए, तो क्या संकेत मिलते है यह आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

गणेश चतुर्थी के दिन चूहा देखने का मतलब? - गणेश चतुर्थी के दिन अगर आपको चूहा घर पर नजर आ जाए, तो उसे मारने की जगह आपको घर से भगाने के उपाय करने चाहिए। घर में चूहे की उपस्थिति परिवार के सदस्यों की बुद्धि भ्रष्ट होने का संकेत देती है।

घर से बाहर जाता हुआ चूहा- गणेश चतुर्थी के दिन चूहा घर से बाहर जाते हुए दिखे, तो इसे शुभ संकेत मानें क्योंकि चूहा अपने साथ घर की सारी दरिद्रता भी ले जाता है और घर में सुख समृद्धि आती है।  

सुबह चूहा देखना- अगर आपको आंख खोलते ही सुबह-सुबह चूहा दिख जाए तो यह संकेत है कि उस दिन आपका कोई बहुत ही जरूरी काम बिगड़ने वाला है।


सफेद चूहा दिखे तो- अगर आपको सफेद चूहा दिख जाए, तो यह शुभ होता है। सफेद चूहे को सकारात्मक माना गया है और इससे घर में आ रहे संकट दूर होते हैं।

मरा हुआ चूहा देखना-  सुबह-सुबह आपको घर पर ही मरा हुआ चूहा मिल जाए, तो यह भी अशुभ है। इसका मतलब है भगवान गणपति आपसे रुष्ट हैं।

पैर पर चूहा चढ़ना- अगर आपके पैरों पर चूहा चढ़ जाए तो इसे शुभ माना जाता है। जी दरअसल ऐसा कहा जाता है कि इससे व्‍यक्ति की बुद्धी तेज होती है और वह जो भी निणर्य लेता है, वह बहुत ही लाभकारी साबित होते हैं। हालाँकि पैर पर चूहा चढ़कर यदि काट ले, तो यह अशुभ संकेत है।

तुलसी के पास भूलकर भी ना रखे यह चीजें वरना हो जाएंगे कंगाल

घर की इन जगहों पर रख दें फिटकरी दिखाएगा अनोखा चमत्कार

बिना इस आरती के पूरी नहीं होती श्री कृष्ण की पूजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -