गर्भवती महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान
गर्भवती महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान
Share:

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस बार हरतालिका तीज 18 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इसको हरितालिका तीज एवं हरतालिका तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व का संबंध शिव जी से है और 'हर' शिव जी का नाम हैं इसलिए हरतालिका तीज अधिक उपयुक्त है। महिलाएं इस दिन निर्जल व्रत रखने का संकल्प लेती हैं। मुख्य रूप से ये पर्व मनचाहे तथा योग्य पति को प्राप्त करने का है, हालांकि कोई भी स्त्री ये रख सकती है। वही यदि कोई महिला गर्भवती है तो भी वह हरतालिका तीज का व्रत रख सकती है, किन्तु इसके कुछ विशेष नियम होंगे। आइए आपको बताते हैं गर्भवती महिलाओं को हरतालिका तीज का व्रत कैसे रखना चाहिए।

अपने डॉक्टर से परामर्श लें;-
गर्भावस्था के चलते किसी भी तरह का व्रत रखने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। गर्भावस्था के चलते महिला की सेहत बहुत नाजुक होती है। इस के चलते उन्हें कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए जिस मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।

निर्जला व्रत न रखें:-
दरअसल, इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, किन्तु गर्भवती महिलाओं को इस दिन निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए। यदि वह व्रत रखना भी चाहती है तो उसे कुछ पेय पदार्थ लेते रहना चाहिए। नारियल पानी, फलों का रस, दूध या लस्सी अक्सर पीते रहें। आपको बच्चे की हलचल को महसूस करते रहना होगा। हालांकि व्रत के चलते चाय तथा कॉफी का सेवन करने से बचें।

पहले तीन महीनों में व्रत न रखें:-
गर्भावस्था के पहले 3 महीने बहुत महत्वपूर्ण होते हैं तथा इसके चलते महिला को बहुत भूख लगती है तथा अलग-अलग चीजें खाने की इच्छा होती है। यह वक़्त गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी बहुत निर्णायक होता है। इसलिए इस वक़्त किसी भी प्रकार का व्रत न करें तथा स्वयं को भूखा न रखें।

भूलकर भी न करें ये काम:-
इस दिन कुछ ऐसे काम हैं जो गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस दिन महिलाएं झूला झूलती हैं, किन्तु गर्भवती महिलाओं को ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इस दिन विवाहित महिलाएं रात भर जागरण करती हैं तथा भगवान को याद करती हैं। गर्भवती महिलाओं को रात भर नहीं जागना चाहिए, इससे उन्हें थकान हो सकती है।

'उदयनिधि स्टालिन छोटे नेता, उनकी बात को..', अपनी सहयोगी DMK के नेता के लिए ये क्या बोल गए राघव चड्ढा ?

कब है भाद्रपद अमावस्या? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि

आखिर क्या है प्रथ्वी से स्वर्ग की दूरी, जानिए

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -