कांग्रेस छोड़ते ही तल्ख हुए हार्दिक पटेल के तेवर, राहुल-प्रियंका पर जमकर साधा निशाना
कांग्रेस छोड़ते ही तल्ख हुए हार्दिक पटेल के तेवर, राहुल-प्रियंका पर जमकर साधा निशाना
Share:

अहमदबाद: कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके गुजरात के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने सपष्ट कर दिया है कि वह भाजपा में नहीं जा रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर भी बगैर नाम लिए जानकर हमला बोला। इसके साथ ही कहा कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समक्ष समस्याएं रखने के बाद भी उन्हें नजरअंदाज किया गया। पाटीदार नेता ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से पार्टी की सदस्यता छोड़ने की घोषणा कर दी थी। वह लंबे समय से कांग्रेस से खफा चल रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटेल ने कहा कि, 'पार्टी  में ये चर्चाएं हैं कि लोग जब बोर हो जाएंगे तब कांग्रेस को वोट देंगे। मैंने राहुल और प्रियंका गांधी से बात की है और गुजरात की परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने मुझसे पूछा और मैंने उन्हें बताया। तब ही मैं नजरंदाज हुआ। मैंने दुख के बजाए हिम्मत के साथ पार्टी छोड़ने का निर्णय किया था। पटेल का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।'

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान पटेल ने पार्टी के काम करने के तरीके और नेताओं पर भी सवाल खड़े किए हैं।  उन्होंने कहा कि, '7-8 लोग 33 वर्षों से कांग्रेस को चला रहे हैं। मेरे जैसे कार्यकर्ता रोज़ाना 500-600 किमी की यात्रा करते हैं। यदि मैं लोगों के बीच जाता हूं और उनके हालात जानने का प्रयास करता हूं, तो यहां बड़े नेता एसी कमरों में बैठकर मेरे प्रयासों में बाधा डालने का प्रयास करते हैं।'

क्या बाबा सिद्दीकी को राज्यसभा भेजेगी RJD ? बॉलीवुड से लेकर राजनीति में है गहरी पैठ

'पेड़ के नीचे पत्थर रखो, झंडा लगाओ, बन गया हिन्दुओं का मंदिर...', अखिलेश यादव की अपमानजनक टिप्पणी

केरल पुलिस ने कांग्रेस नेता के सुधाकरन पर सीएम के खिलाफ टिप्पणी करने पर मामला दर्ज किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -