हार्दिक पांड्या को मिलेगी टीम इंडिया की कमान ? जानिए क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान
हार्दिक पांड्या को मिलेगी टीम इंडिया की कमान ? जानिए क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान
Share:

नई दिल्ली: T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने का प्रयास कर रही है। टीम इंडिया टी20 और ODI सीरीज के जरिए अगले साल होने वाले ODI और 2024 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप की ओर देख रही होगी। 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपे जाने की वकालत पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट कर रहे हैं। इसी पर अब न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भी बयान दिया है।

केन विलियमसन ने हार्दिक पांड्या के भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान बनने पर अपनी राय रखते हुए कहा कि, 'हार्दिक जाहिर तौर पर खेल के सुपरस्टार हैं। मैंने कई मौकों पर उनके खिलाफ क्रिकेट खेला है। वह विश्व के बड़े मैच विनर्स में से एक है। सबसे अलग बात यह है कि वह एक ऑलराउंडर हैं, उसकी गेंदबाजी वास्तव में शानदार चल रही है। बल्ले पर गेंद भी अच्छी आ रही है। वह एक खास क्रिकेटर हैं।' 

न्यूज़ीलैंड के धुरंधर खिलाड़ी ने आगे कहा कि, 'जहां तक उनके नेतृत्व क्षमता की बात है, मैं उनके साथ नहीं खेला हूं तो मुझे इस बारे में नहीं पता, मगर उन्हें IPL में बहुत सफलता मिली है। टीम इंडिया में नेतृत्व के लिहाज से उन्हें कई महान और अनुभवी खिलाड़ी मिले हैं। इसलिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के नेतृत्व में उनका मार्गदर्शन बहुत मददगार होगा।'

IPL 2023: 'मुंबई इंडियंस से नहीं खेल सकता, तो किसी के साथ नहीं खेलूंगा..', स्टार प्लेयर का ऐलान

टीम इंडिया से वापस जुड़ने जा रहे धोनी ! BCCI कभी भी कर सकती है बड़ा ऐलान

Ind Vs NZ: भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे गुप्टिल और ट्रेंट बोल्ट, क्या टीम इंडिया को मिलेगा फायदा ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -