इन देशभक्ति भरे गानों के बिना अधूरा है स्वतंत्रता दिवस का सेलिब्रेशन
इन देशभक्ति भरे गानों के बिना अधूरा है स्वतंत्रता दिवस का सेलिब्रेशन
Share:

भारत आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में आज के दिन आप कई ऐसे गाने सुन सकते हैं और बजा सकते हैं जो देशभक्ति से भरे हुए हैं। हम सभी जानते हैं कि यह पर्व बिना गानों के अधूरा है और स्कूल में कार्यक्रम हों या फिर वर्कप्लेस में गानों के बिना सेलिब्रेशन हो ही नहीं पाता है। ऐसे में आज आप इन देशभक्ति के गीतों के साथ अपने दिन को एन्जॉय कर सकते हैं। आप आज के दिन का जश्न इन गानों के माध्यम से मना सकते हैं।

 

मेरे देश की धरती सोना उगले - यह गाना दशकों पुराना है लेकिन इसे सभी बहुत पसंद करते हैं। देशभक्ति गीतों के मामले में ये गाना आज भी दर्शकों की पसंद में सबसे ऊपर है। इस गाने को सालों बाद भी बहुत पसंद किया जाता है। यह गाना साल 1967 में आई मनोज कुमार की फिल्म उपकार का है।

 

दुल्हन चली - यह भी देशभक्ति गीत है जिसे खासा पसंद किया जाता है। इसे भी मनोज कुमार की ही फिल्म में दिखाया गया था। आप जानते ही होंगे मनोज कुमार अधिकतर देशभक्ति की फिल्मों में ही काम करते रहे हैं।

ऐ मेरे प्यारे वतन - यह गाना साल 1961 में आई फिल्म काबुलीवाला का है। इसे मन्ना डे की आवाज मिली थी और यह गाना बलराज साहनी पर फिल्माया गया है।

 

ऐ वतन तेरे लिए- दिलीप कुमार, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, नसरूद्दीन शाह की फिल्म कर्मा का यह गाना बड़ा बेहतरीन है और पिछले कई सालों से लोग इस गानें को पसंद कर रहे हैं।

संदेशे आते हैं - यह तो एक ऐसा गाना है जिसे जिसने भी सुना उसकी आंखें नम हो गईं। यह गाना साल 1997 में रिलीज फिल्म बॉर्डर का है। इस गाने का म्यूजिक अनु मलिक ने दिया है और गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौर ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं। 

'सिखों और हिन्दुओं की जान खतरे में, उन्हें काबुल से जल्द निकालें', अंतर्राष्ट्रीय संगठन की अमित शाह से मांग

महाराष्ट्र में रविवार से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए क्या है अनुमति और क्या नहीं?

इंदौर: शादी के 8 साल बाद किसी और को दिल दे बैठी पत्नी, पति ने करवा दी शादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -