हैप्पी होली - मनाये होली का त्यौहार इन कलरफुल कटाक्ष के साथ
हैप्पी होली - मनाये होली का त्यौहार इन कलरफुल कटाक्ष के साथ
Share:

1- चलो होली मनायें,चलो एक-दूसरे को रंग लगायें

रंग ना हो तो जीवन फीका सा लगता है

चलो रंगो वाला त्यौहार मनायें

2- जो पूरी सर्दी नहीं नहाये

हो रही उनको नहलाने की तैयारी

बाहर नहीं तुम आये तो

घर में आकर मारेंगे पिचकारी

3- होली है और धूम मची है

भांग की खुमारी छाई है

तन में मस्ती, मन में मस्ती

फागुन की मस्ती सब ओर छायी है

4- रंग-बिरंगी होली है,आयी रंगों भरी होली है

रंग ना हो तो बेरंग सी जिंदगी, रंग बिना नीरस सी जिंदगी

सारे रंग आसमान में मिलकर ठिठोली करते हैं

मानो आज के दिन ही एक साथ सारे रंग मिलते हैं

5- ये जो रंगों का त्यौहार है

इस दिन ना हुए लाल पीले तो ज़िन्दगी बेकार है

रंग लगाना तो इतना पक्का लगाना

जितना पक्का तू मेरा यार है

6- भीनी-भीनी सी रंगों कि खूशबू

भीनी-भीनी महक का है ये त्यौहार

प्यारा सा लगता है ये त्यौहार

न्यारा सा लगता है ये त्यौहार

7- रंगो के इस त्यौहार में भीगकर देखो हर रंग अच्छा लगेगा

जो रुठा हो उसे मनाके देखो, रगों का ये त्यौहार और भी खिलेगा

8- रंगों की आँख मिचौली,

खुशियों की आई टोली|

पकवानों की आई थैली,

अपनों के संग खेलो होली|

9- कान्हा की पिचकारी और राधा की साड़ी,

ख़ुशियों के रंग से, आओ रंगे दुनिया सारी|

पकवानों के भीड़ और रंग-बिरंगी थाली,

मुबारक हो आपको यह होली हमारी|

10- वृन्दावन की होली लठमार,

मथुरा की होली फुलमार|

रंगों की आई फुहार,

मुबारख हो होली का त्योहार|

11-  बचपन के रंगों से सजी होली,

जवानी के उल्लास से भरी होली|

बुढ़ापे के तजुर्बे से भींगी होली,

फिर से खेलो यह रंग बिरंगी होली|

12- दिल में उमंग लिए, हाथों में रंग लिए |

मन में खुशियाँ लिए, अपनों को संग लिए|

बुजुर्गो का आशीर्वाद लिए, बच्चों का प्यार लिए|

रंगों का खुमार लिए, होली का त्योहार लिए|

13- रंगों का दिन आया,

पिचकारियों को संग लाया|

पकवानों की शाम लाया,

अपनों को पास लाया |

14- राधा के संग कृष्णा की होली,

लायी है प्रेम की बोली|

रंगीले आसमानों से भरी होली,

लायी है खुशियों की टोली|

15- आओ मनाये छोटी-छोटी खुशियाँ,

तभी हँसेगी साथ हमारे दुनियाँ|

रंगों के साथ बिखेरो ढेरो खुशियाँ,

तभी झूमेगी साथ हमारे दुनियाँ|

Holi 2020: भारत के इन क्षेत्र में कुछ अलग अंदाज में मनाई जाती हैं होली

होली पर राशि के अनुसार खेले रंग, बदल जाएगी किस्मत

होलिका दहन पर करें यह उपाय, बदल जाएगी किस्मत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -