पिता के साथ शादियों में गाने जाते थे सोनू निगम, माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री की खोली थी पोल
पिता के साथ शादियों में गाने जाते थे सोनू निगम, माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री की खोली थी पोल
Share:

बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू सभी के दिल पर चलाने वाली सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam Birthday) का आज जन्मदिन है। सोनू का जन्म एक कायस्थ परिवार में फरीदाबाद में हुआ था और उन्होंने अपनी गायकी का करियर 4 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था। आप सभी को बता दें कि सिंगर का अंदाज देख उस दौर में ही लोग उन्हें दूसरे मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) कहने लगे थे। जी दरअसल बचपन में उन्होंने एक स्टेज पर आकर अपने पिता अगम निगम के साथ मोहम्मद रफी के गाने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाना गाया था और उसके बाद उन्होंने अपने पिता के साथ लोगों के शादियों में गाना शुरू कर दिया था।

उनकी आवाज लोगों के दिलों को छूने लगी और देखते ही देखते वह बड़े मशहूर हो गए। 19 साल की उम्र में सोनू (Sonu Nigam) सिंगिंग को अपना करियर बनाने के लिए अपने पिता के साथ मुंबई आ गए थे। यहाँ उन्होंने हिन्दुस्तानी क्लासिकल गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से ट्रेनिंग ली और उसके बाद करियर बनाना शुरू किया। सोनू निगम को ना सिर्फ हिंदी बल्कि, मराठी, तमिल, तेलुगु सहित करीब 12 भाषाओं में महारथ हासिल है और वह इन सभी भाषाओं के गाने गा चुके हैं। सोनू निगम 1995 में पापुलर टीवी शो ‘सा रे गा मा पा’ होस्ट करने लगे और इसके बाद, उन्होंने फिल्म बेवफा सनम का गाना ‘अच्छा सिला दिया’ गाया।

इसके अलावा उन्होंने फिल्म बॉर्डर में अनु मलिक द्वारा कम्पोज किए गए सॉन्ग ‘सन्देसे आते हैं’ को भी गाया जो कि काफी हिट हुआ। सोनू ने अपनी आवाज के लिए कई पुरस्कार जीतें। हालाँकि सोनू उस समय सुर्ख़ियों में आए जब उन्होंने बॉलीवुड माफिया के राज खोले। उन्होंने कहा था, 'म्यूजिक इंडस्ट्री का जो माहौल है हमारे देश में, फिल्मों से बड़ा माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री में है दुर्भाग्य से। आपलोग बहुत बड़े हैं, आपलोग म्यूजिक इंडस्ट्री को कंट्रोल करते हैं कि रेडियो में क्या बजेगा, फिल्मों में।।लेकिन ऐसा मत कीजिए। ये ठीक नहीं है। ये जो दो लोगों के हाथों में ताकत है ना, दो लोग हैं बस म्यूजिक इंडस्ट्री के, दो कंपनी है। उनके हाथों में ताकत है कि वो तय करें कि इसको गवाओ, इसको मत गवाओ।।' हालाँकि इस खुलासे के बाद वह खूब सुर्ख़ियों में रहे थे।

'मुझे कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार नाना पाटेकर', मशहूर एक्ट्रेस के पोस्ट से मचा बवाल

'एक विलेन रिटर्न्स' को KRK ने कहा महा घटिया फिल्म।।।

अनन्या ने लगाई विजय और रश्मिका के रिश्ते पर मुहर!, जानिए कितनी है सच्चाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -