हनुमान जन्मोत्सव पर चमक उठेगी इन राशि के लोगों की किस्मत
हनुमान जन्मोत्सव पर चमक उठेगी इन राशि के लोगों की किस्मत
Share:

हनुमान जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हनुमान जन्मोत्सव बृहस्पतिवार, 06 अप्रैल को मनाई जाएगी। भगवान हनुमान का जन्मदिन हनुमान जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। पुराणों के मुताबिक, हनुमान जी को श्रीराम का परम भक्त माना जाता है तथा इससे जुड़ी कई कथाएं भी हैं। बजरंगबली के श्रद्धालुओं में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह रहता है। वही हनुमान जन्मोत्सव पर हर बार चैत्र पूर्णिमा भी पड़ती है तथा इसी दिन शुक्र का राशि परिवर्तन भी होगा। वहीं, गुरु और शुक्र की स्थिति से लक्ष्मीयोग का निर्माण भी होने जा रहा है। जिसके कारण ये हनुमान जन्मोत्सव बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। आइए जानते हैं कि इस विशेष संयोग की वजह से ये हनुमान जन्मोत्सव किन राशियों के लिए शुभ रहने वाली है।

1- मेष:- इस हनुमान जन्मोत्सव पर मेष राशि के लोगों को आर्थिक परेशानी से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार और कार्यक्षेत्र के लिए भी यह महीना इस राशि के लिए शुभ साबित होगा। सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। 

2- मिथुन:- मिथुन राशि वालों के लिए हनुमान जन्मोत्सव लाभदायी साबित होने वाला है। हनुमानजी की कृपा से इस महीने आपको धन की प्राप्ति होगी। करियर से जुड़े लोगों को भी नौकरी या प्रमोशन के नए मौके प्राप्त हो सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। जो लोग नया बिजनेस आरम्भ करेंगे, उन्हें लाभ होगा। 

3- सिंह:- सिंह राशि के लोगों को भी इस माह हनुमानजी की कृपा प्राप्त होने वाली है। करियर में तरक्की होगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, नैतिक क्षमता में सुधार होगा तथा पदोन्नति की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र में कोई नई और अहम जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। इसके चलते परिवार का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

4- वृश्चिक:- हनुमान जी की कृपा से वृश्चिक राशि के लोगों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शिक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी में उन्नति नए अवसर मिलेंगे। अन्य क्षेत्रों में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। करियर में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।

हमारे पूर्वज जो पत्थरों पर उकेर दिया, कई लोग उसे कागज पर भी नहीं बना पाते!

जानिए कामदा एकादशी का महत्व

कब है हनुमान जन्मोत्सव? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -