संदिग्ध हालात में मिला बच्चे का आधा शव...मच गया लोगों में हड़कंप
संदिग्ध हालात में मिला बच्चे का आधा शव...मच गया लोगों में हड़कंप
Share:

जोधपुर: शहर के विवेक विहार इलाके में रेल पटरियों से कुछ दूरी पर सोमवार सुबह एक बालक का नग्न अवस्था में शव पाया गया है। शव का ऊपर भाग गायब बताया जा रहा है मगर नीचे का भाग है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से लड़के के गिरने की बात मान रही है। मौके पर FSL टीम को बुलाया गया है। शव को जानवरों द्वारा नोंचा गया ऐसा मानने से पुलिस मना कर रही है। ट्रेन से कटने के आसार भी प्रतीत होने लगा है। पुलिस का आस पास के एरिया में सर्च चल रहा है ताकि ऊपरी हिस्सा मिल जाएं। दोपहर तक ऊपरी हिस्सा नहीं मिला है। पुलिस की आलाधिकारियों ने घटनास्थल मुआयना किया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि सुबह जानकारी मिली कि विवेक विहार में सेक्टर के स्थित रेलवे ट्रेक से कुछ दूरी पर एक बच्चे का शव पड़ा है जोकि नीचे का भाग ही मिला है। इस पर विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव वहां पहुंचे। केस संदिग्ध लगने पर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। तब एसीपी बोरानाडा जय प्रकाश अटल आदि वहां पहुंचे।

DCP वेस्ट यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि ट्रेन से कटा है और 2 भागों बंट गया है। नीचे का हिस्सा मिला है मगर ऊपरी भाग नहीं मिला है। जिसकी भी तलाश चल रही है। FSL टीम को बुलाया गया है। DCP यादव ने जानवरों द्वारा खाने वाली बात से इनकार किया है, ऐसा प्रतीत नहीं होता कि जानवरों ने नोंच दिया हो। बच्चें की उम्र भी तकरीबन 8-10 वर्ष हो सकती है। नग्न हालत में बच्चें का शव मिलने से पुलिस भी पेशोपेश में है। फिलहाल अग्रिम जांच चल रही है। शव की शिनाख्त के उपरांत ही आगे की स्थिति साफ हो सकेगी।

तो क्या 'द फैमिली मैन' देख आफताब ने रची थी श्रद्धा की हत्‍या की साजिश?

64 साल के जमसेद अली ने किया 2 वर्षीय मासूम का बलात्कार, पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था

फोन लगा-लगाकर थकी बेटी.., भाई को घर भेजा तो डीप फ्रीज़ में मिली पिता की लाश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -