दादी ने अपने 100वे जन्मदिन पर किया ऐसा कारनामा कि पकड़ ले गई पुलिस
दादी ने अपने 100वे जन्मदिन पर किया ऐसा कारनामा कि पकड़ ले गई पुलिस
Share:

आप सभी ने कई बार सुना होगा उम्र तो बस एक नंबर है इस वजह से जिंदगी को हमेशा खुलकर जीने के लिए कहा जाता है। कहते है कि अच्छी जीवन शैली और सकारात्मक बातों से प्रेरणा लेने वाले लोग काफी बड़ा और लंबा जीवन जीते हैं। वैसे तो आज के समय में लोग अपने-अपने तरीकों से जिंदगी जीते हैं और अपनी शर्तों पर जीते हुए अरमानों को पूरा करते हैं। हालाँकि जिंदगी तो जिंदादिली का नाम है, और इस थीम पर चलने वालों के लिए उम्र कभी चुनौती नहीं बनती। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह ऑस्ट्रेलिया का है। यहाँ 100 साल की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी बर्थडे पार्टी में जो धमाल मचाया उसे देखकर सभी हैरान रह गए।

जी दरअसल बुजुर्ग महिला ने अपने सौवें जन्मदिन का जश्न कुछ इस तरह मनाया का पार्टी में आए मेहमान बस टकटकी लगाए देखते रह गए। आपको बता दें कि जन्मदिन पार्टी का जश्न वैसे तो सामान्य ही लेकिन था फिर भी कुछ अलग था। जी दरअसल इस बुजुर्ग दादी ने अपने बर्थ डे पर जो विश लिस्ट बनाई उसे पढ़ने वाले सभी लोग हैरान हो गए। बताया जा रहा है सौवें जन्मदिन के मौके पर पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो पार्टी का जश्न फीका पड़ गया। बताया जा रहा है जब महिला अपने सौवें जन्मदिन का केक काट रही थी, तभी पुलिस वाले उन्हें गिरफ्तार करके थाने ले जाने लगे। हालाँकि कुछ मिनटों के सस्पेंस और सन्नाटे के बाद महिला ने बताया कि पुलिस उन्होंने ही बुलाई है और ऐसा करने की वजह वाकई चौंकाने वाली थी।

जी दरअसल ये बुजुर्ग महिला अपने बहुप्रतीक्षित सपने को पूरा करने के लिए खुद हवालात जाना चाह रही थी। इसका मतलब है कि मौत के पहले एक बार जेल जाना ही उनका आखिरी ख्वाब था और इस अजीबोगरीब (Weird) मामले का खुलासा विक्टोरिया पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी किया। इस मामले में बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनकी टू डू लिस्ट यानी जीवन काल में उन्हें क्या क्या करना है, उस सूची में एक सपना एरेस्ट होकर सलाखों के पीछे का अनुभव लेना भी था। जी हाँ और अपनी इसी हसरत को पूरा करने के लिए उन्होंने खुद अपनी गिरफ्तारी प्लान करवाई और पुलिस विभाग भी खुशी-खुशी उनकी बात मान गया।

नोएडा के सेक्टर 80 में आग का गोला बनी गद्दे बनाने की फैक्ट्री

UP में मातम में बदली खुशियां, अचानक लगी आग से परिवार के 5 लोगों की मौत

नहीं रहे मशहूर डायरेक्टर सावन कुमार, इस कारण गई जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -