MP: 9 महीने बाद 15 फरवरी से खुलेगा ग्वालियर का चिड़ियाघर
MP: 9 महीने बाद 15 फरवरी से खुलेगा ग्वालियर का चिड़ियाघर
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित चिड़ियाघर को आने वाले सोमवार यानी 15 फरवरी से खोला जाने वाला है। यह पर्यटकों के लिए खोला जाने वाला है। आप जानते ही होंगे बीते कई महीनों से कोरोना का कहर चल रहा था इस वजह से यह चिड़ियाघर बंद चल रहा था। अब हाल ही में इस बारे में बात करते हुए नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया, 'अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद अब नगर निगम आम लोगों के लिए चिड़ियाघर शुरू करने जा रहा है। चिड़ियाघर के संचालन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।'

इसी के साथ इस बारे में निगमायुक्त वर्मा ने यह भी बताया है कि, 'चिड़ियाघर घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना बेहद जरूरी है। सभी लोगों का मास्क पहनना अनिवार्य होगा और साथ ही प्रवेश द्वार पर उनके लिए सैनिटाइजर भी रखा जाएगा।' आगे अपने बयान में वर्मा ने यह भी बताया कि, 'सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसका भी खास खयाल रखा जाएगा।' वैसे आप सभी जानते ही होंगे मार्च 2020 में कोरोना का संक्रमण बढ़ा था। इसी के कारण देश के अन्य हिस्सों की तरह ही ग्वालियर के चिड़ियाघर को भी सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया था। अब इसी क्रम में जब कोरोना का असर काफी कम हो गया तो सब कुछ नार्मल होता जा रहा है।

इसी क्रम में अब बहुत सी चीजें जिन्हे बंद किया गया था वह खोले जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के बारे में बात करें तो यहाँ आज कोरोना संक्रमित 194 लोग पाए गये। सबसे अच्छी और राहत की बात तो यह है कि इस महामारी से प्रदेश में किसी मरीज की मौत नही हुई। आपको हम यह भी बता दें कि प्रदेश में आज सबसे अधिक मामले इंदौर में आए। जारी हुई बुलेटिन के मुताबिक बीते चौबीस घंटों के दौरान 15671 नए सेंपल जांच गए। इनमें कोरोना संक्रमण के 194 नए मरीज मिले।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -