जेल से बाहर आते ही टशन में दिखे गुरमीत राम रहीम, तलवार से जंबो केक काटते आए नजर
जेल से बाहर आते ही टशन में दिखे गुरमीत राम रहीम, तलवार से जंबो केक काटते आए नजर
Share:

बागपत: पैरोल पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह तलवार से एक जंबो केक काटता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राम रहीम ऑनलाइन आकर अपने भक्तों को डेरा के पूर्व प्रमुख शाह सतनाम सिंह के अवतार माह की बधाई देता है। तत्पश्चात, वह मंच पर तलवार से केक काटता है।

डेरा प्रमुख 40 दिन की पैरोल मिलने के पश्चात् 21 जनवरी को हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया है। यहां से वह उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा आश्रम पहुंचा। गुरमीत को जेल से लेने के लिए हनीप्रीत पहुंची थी। इस आश्रम में शाह सतनाम सिंह की जयंती मनाने की तैयारियां की जा रही हैं, जो 25 जनवरी को है। इससे पहले पैरोल पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने 23 जनवरी को हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों में अपने स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान का वर्चुअल उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा के नेताओं की हिस्सेदारी भी देखी गई थी, जिनमें राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सम्मिलित थे।

स्वच्छता अभियान में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहल लाल खट्टर के ओएसडी एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भी सम्मिलित हुए थे। बेदी ने कहा था कि वह और पंवार दोनों सिरसा डेरा गए एवं 3 फरवरी को नरवाना में संत रविदास जयंती से जुड़े राज्य स्तरीय कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। बेदी ने डेरा प्रमुख से कहा कि वे और पंवार निमंत्रण देने के लिए सिरसा आए थे। वहीं पंवार ने कहा कि हम आपके (राम रहीम) अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं तथा आपका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहे। अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के इल्जाम में 20 वर्ष एवं हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे राम रहीम को शुक्रवार को 40 दिन की पैरोल मिली थी। इससे पहले अक्टूबर में भी उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी। जो 25 नवंबर को ही समाप्त हुई थी। जिसके अनुसार, 56 दिन बाद एक बार फिर उसे पैरोल मिल गई। 14 महीनों पर चौथी बार उसे पैरोल मिली है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की का बड़ा बयान, कहा- "टीम को मानसिक ..."

'चुनी हुई सरकार को LG कर रहे दरकिनार', इस नेता ने उपराज्यपाल पर बोला हमला

'यह कांग्रेस का विचार नहीं', सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के बयान पर बोले राहुल गांधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -