'यह कांग्रेस का विचार नहीं', सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के बयान पर बोले राहुल गांधी
'यह कांग्रेस का विचार नहीं', सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के बयान पर बोले राहुल गांधी
Share:

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के बीच पुलवामा हमले एवं सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने हर जगह हंगामा मचा दिया। वही अब आलम ये है कि कांग्रेस उनके इस बयान से अपना पल्ला झाड़ती दिखाई दे रही है। राहुल गांधी ने स्वयं अपने वरिष्ठ नेता के इस बयान प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो इससे सहमत नहीं। 

राहुल गांधी ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जो भी कहा वह कांग्रेस का विचार नहीं है। इससे कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता जयराम रमेश भी दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर सफाई दे चुके हैं। इसी मुद्दे को लेकर दिग्गज कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने मीडिया पर खूब बरसे। इस मामले में सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि जो कुछ कहा जाना था वह पहले ही कहा जा चुका है तथा अब प्रधानमंत्री से सवाल पूछे जाने चाहिए। जयराम रमेश ने जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के चलते मीडिया से कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हंगामे से जुड़े सभी सवालों का उत्तर उनकी पार्टी ने दिया है एवं मीडिया को इसकी जरुरत है कि प्रधानमंत्री से सवाल पूछे जाए।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर बार-बार सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि ये दिग्विजय सिंह वही हैं, जिन्होंने बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए थे। मेरा प्रश्न राहुल गांधी से है आपके साथ जो लोग चल रहे हैं। वो देश तोड़ने में लगे है तथा आप चुप है क्यों? कभी आपने सोचा है आपके नेताओं के इस बयान से आतंक के आकाओं का मनोबल बढ़ता है। ये भारत जोड़ो यात्रा है , या भारत तोड़ो यात्रा है।

'मेरा चेला चरित्रहीन नहीं है, यह चमत्कार है', धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे गुरु श्रीराम भद्राचार्य

'नीतीश कुमार कमजोर हो रहे...', आखिर क्यों ऐसा बोले उपेंद्र कुशवाहा?

बागेश्वर धाम सरकार पर आया कमलनाथ का बड़ा बयान, जानिए क्या बोले?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -