अगर बनना चाहते हैं अमीर तो गुप्त नवरात्रि के पहले दिन करें यह एक काम
अगर बनना चाहते हैं अमीर तो गुप्त नवरात्रि के पहले दिन करें यह एक काम
Share:

हर साल माघ के महीने में आने वाली गुप्त नवरात्रि का पर्व इस साल 2 फरवरी से शुरू हो रहा है। आप सभी को बता दें कि गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में नौ देवियों का पूजन किया जाता है। ऐसे में पहले दिन मां काली की आराधना की जाती है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास उपाय जो आप माँ काली को खुश करने के लिए कर सकते हैं।

माँ काली को खुश करने का उपाय- इसके लिए सबसे पहले घर के मंदिर में मां काली की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। उसके बाद इसपर तिलक लगाएं और पुष्प आदि अर्पित करें। अब मां काली की पूजा में पुष्प लाल रंग का और कपडे काले रंग के होने चाहिए। इसके बाद एक आसन पर बैठकर प्रतिदिन मां काली के किसी भी मंत्र का 108 बार जप करें। काली गायत्री मंत्र या मां के बीज मंत्रों का जप करना बेहद फलदायी माना जाता है। अब जप के बाद प्रसाद के रूप में मां काली को भोग अवश्य अर्पण करें। अपनी इच्छा पूरी होने तक इस प्रयोग को जारी रखें। यदि आप विशेष उपासना करना चाहते हैं तो सवा लाख, ढाई लाख, पांच लाख मंत्र का जप अपनी सुविधा अनुसार कर सकते हैं।

मन्त्रों का जाप करके भी माँ को खुश कर सकते हैं लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मंत्रोच्चारण शुद्ध होना चाहिए और कुछ मंत्रों को विशेष संख्या में ही जपना चाहिए। ह्रीं” और “क्रीं” मंत्र का प्रयोग फलकारी माना गया है। ये दोनों एकाक्षर मंत्र है और इसे विशेष रूप से दक्षिण काली का मंत्र कहा जाता है। आपको बता दें कि ज्ञान और सिद्धी प्राप्ति के लिए इस मंत्र का विशेष महत्व है। इसी के साथ घर पर प्रतिदिन “क्रीं क्रीं क्रीं स्वाहा” मंत्र का 108 बार जप करने से सभी दुखों का निवारण करके घन-धान्य की वृद्धि होती है। जी दरअसल इसके जप से पारिवारिक शांति भी बनी रहती है। वहीं दुर्गासप्तशती में वर्णित “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै:’ मंत्र का वर्णन है जो मां के नौ स्वरूपों को समर्पित है।

कहा जाता है गुप्त नवरात्र के विशेष समय पर आप इस मंत्र का जाप घर पर कर सकते हैं क्योंकि इससे ग्रहों से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं। इसके अलावा “ॐ क्रीं क्रीं क्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं स्वाहा:” मां काली को समर्पित एक बेहद शक्तिशाली मंत्र है जिसका जाप गुप्त नवरात्रों के विशेष मौके पर करना चाहिए।

गुप्त नवरात्रि के दिनों में घर ले आएं यह चीजें, आएगी सुख-समृद्धि

2 फरवरी से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्र‍ि, जानिए घट स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि

गुप्त नवरात्रि में करें इन 10 महाविद्याओं का पूजन, जानिए मंत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -