11 जुलाई से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, यहाँ जानिए पूजा सामग्री
11 जुलाई से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, यहाँ जानिए पूजा सामग्री
Share:

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है और इस बात को हम सभी जानते हैं। नवरात्रि एक साल में चार बार आती है। इनमे से दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होती हैं और दो गुप्त नवरात्रि होती है। आपको बता दें कि प्रत्यक्ष नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है और गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 10 महाविद्याओं की साधना व उपासना की जाती है। आपको बता दें कि गुप्त नवरात्रि में भक्त त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, मां बंगलामुखी, मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, माता भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, माता मातंगी और कमला देवी की पूजा करते हैं।

वहीँ इस पूजा से भक्त के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और साथ ही उनकी मनोकामना पूरी होती है। वैसे हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा 11 जुलाई को सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरू हो रही है। वहीँ इसकी नवमी तिथि 18 जुलाई को है।  गुप्त नवरात्रि के दौरान कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5:31 बजे से 7:47 बजे तक है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि, इस बार गुप्त नवरात्रि के अवसर पर उत्तम योग बन रहें हैं। जी हाँ और इसकी शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रही है। वहीँ गुप्त नवरात्रि में माँ के पूजन से सभी कष्ट कट जाते हैं। अब हम आपको बताते हैं गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की साधना एवं उपासना विधि पूर्वक करने के लिए क्या चाहिए सामग्री?

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की साधना एवं उपासना विधि पूर्वक करने के लिए सामग्री-  सात प्रकार के अनाज, पवित्र नदी की रेत, पान, हल्दी, सिक्का, सुपारी, चंदन, रोली, रक्षा, जौ, कलश, गंगाजल, मौली, अक्षत्, पुष्प आदि समाग्री शामिल है।

फ्लिपकार्ट पर मिल रही है शानदार छूट, मिलेगा भारी फायदा

साउथ की सुपरहिट फिल्म 'VikramVedha' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे बॉलीवुड के ये 2 सुपरस्टार

'रामायण' में सीता माता बनी दीपिका चिखलिया ने अपनाया मॉर्डन अवतार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -