गुजरात भाजपा ने किया केजरीवाल पर पलटवार
गुजरात भाजपा ने किया केजरीवाल पर पलटवार
Share:

अहमदाबाद : गुजरात के उना में हुई दलित पिटाई के मामले में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर दोषियों से साठ - गांठ का आरोप लगाने की बात कही। इस मामले में गुजरात भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद भगवंत मान के व्यवहार के लिए आम आदमी पार्टी को जवाबदार ठहराया जाना चाहिए।

मिली जानकारी के अनुसार राज्य के भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि, "इस मसले पर केजरीवाल ने यह कहकर कि दलित अत्याचार के मामले में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की यह मिलीभगत है, सीएम केजरीवाल ने पूरी तरह से अपनी समझदारी में कमी को उजागर कर दिया है।"

इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के बर्बर कार्य को लेकर सरकार मिलीभगत के बारे में किसी तरह का विचार नहीं कर सकती है। यदि इस तरह का पैमाना लागू किया जाता है तो फिर क्या वे दिल्ली में होने वाले विभिन्न मसलों पर उनकी सरकार की मिलीभगत कर रहे हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि वे लोग कांग्रेस और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसे लोगों से गुजरात के सामाजिक ताने-बाने को न बिगाड़ने की अपील कर रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -