अल्पेश ठाकोर आज हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल
अल्पेश ठाकोर आज हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल
Share:

नईदिल्ली। गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले जमकर राजनीतिक उठापटक का दौर चल रहा है। जहां कुछ नेताओं द्वारा भाजपा में शामिल होने के एवज में रूपए देने की बात कहे जाने का आरोप लगाकर सभी को आश्चर्य में डाल दिया गया है तो, दूसरी ओर ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर आज कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। इस बात की संभावना है कि, आज वे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो जाऐंगे। वे गुजरात का एक प्रमुख राजनीतिक चेहरा हैं।

माना जा रहा है कि, उनके कांग्रेस में शामिल होने के साथ एक महत्वपूर्ण ओबीसी वोट बैंक कांग्रेस के पाले में जा सकता है। दूसरी ओर, इस बात की भी चर्चा चल रही है कि, आगामी समय में संसद के सत्र में भाजपा द्वारा कथित तौर पर, नेताओं को रूपयों का आॅफर देकर पार्टी में शामिल होने को लेकर हंगामा हो सकता है। हालांकि फिलहाल संसद सत्र दूर है।

मगर चुनाव के पहले गुजरात की राजनीति गर्मा गई है। गौरतलब है कि, अल्पेश ठाकोर राहुल गांधी से अक्टूबर माह में शाम के समय उसके निवास पर भेंट की, इस दौरान कांग्रेस के गुजरात प्रभारी अशोक गेहलोत और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी आदि मौजूद थे। अल्पेश ठाकोर ने राहुल गांधी को 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जनादेश आंदोलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

घोघा पोर्ट का PM मोदी करेंगे शुभारंभ, चलेगी बोट

गुजरात चुनाव से अन्य राज्य होंगे प्रभावित

सड़क मार्ग से सात गुना सस्ता है जल मार्ग- पीएम मोदी

कल गुजरात में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे PM मोदी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -